फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suspect entered the in the military unit in ambala cantt

सैन्य यूनिट में घुसा संदिग्ध, युवक से पासपोर्ट और दुबई का टिकट बरामद

Sat, 31 Dec 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंटोनमेंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंटोनमेंट(हरियाणा) Updated Sat, 31 Dec 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
suspect entered the in the military unit in ambala cantt
Ambala Cantonment - फोटो : File Photo
अतिसंवेदनशील सैन्य क्षेत्र में संदिग्ध लोगों के पकड़े जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सेना ने वीरवार-शुक्रवार मध्यरात्रि एक संदिग्ध को एक अति संवेदनशील यूनिट एरिया में घुसते हुए काबू किया है। सेना का कहना है संदिग्ध व्यक्ति सैन्य यूनिट की कंटीली तारों तक पहुंच चुका था और वहीं से भीतर जाने की फिराक में था। लेकिन तभी लोकल मिलट्री अथॉरिटी की गश्त कर रही आर्मी एक्शन ग्रुप की टुकड़ी ने हलचल देखी और उसे वहीं काबू कर लिया। सेना के जवानों ने घंटों पूछताछ के बाद संदिग्ध व्यक्ति को सिविल पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन


सेना से प्राप्त जानकारी के अनुसार आर्मी एक्शन ग्रुप की विभिन्न टीमें गत रात्रि इलाके की गश्त पर थी। तभी एक टीम को आर्मी इलाके में अति संवेदनशील और महत्वपूर्ण एयर डिफेंस बिग्रेड की यूनिट के पास कुछ हलचल दिखाई थी। टीम के सदस्यों को यूनिट की कंटीली तारों के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। उन्होंने उसे वहीं काबू कर लिया और इसकी सूचना लोकल मिलट्री अथॉरिटी के आला अफसरों को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही आर्मी के कई अफसर मौके पर पहुंच गए और आधी रात को ही हिरासत में लिए गए संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार पकड़े गए संदिग्ध की सघन चैकिंग की गई। उसके पास से एक थैला भी बरामद हुआ। सुबह उसे सिविल पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबई नेटवर्क ने बढ़ाई चिंता 

suspect entered the in the military unit in ambala cantt
संदिग्ध - फोटो : demo pic
दुबई नेटवर्क ने बढ़ाई चिंता 
सैन्य सूत्रों की माने तो घंटों पूछताछ के दौरान संदिग्ध व्यक्ति ने बताया कि वह उतरप्रदेश से एक मालगाड़ी में बैठा था और वहां से दिल्ली उतर गया और इसके बाद एक और गाड़ी में बैठ गया और फिर अंबाला पहुंच गया। स्टेशन से वह सैन्य एरिया में पहुंच गया। सेना के अफसरों ने उसके थैले से पासपोर्ट, वीजा और एयर टिकट बरामद किया तो सन्न रह गए।

मानसिक परेशान की तरह व्यवहार करने वाले व्यक्ति को अगले महीने जनवरी में दुबई जाना है। इतना ही नहीं इस संदिग्ध को जनवरी में ही नदीफ करीम नाम के एक व्यक्ति के साथ  दुबई से वापस इंडिया आना है। सेना के अधिकारी इस सवाल का जवाब तलाशने में जुटे हैं कि दुबई जाने वाला व्यक्ति सैन्य छावनी में संवदेशनील यूनिट के पास क्या कर रहा था?  उधर, इस मामले में कैंट के डीएसपी सुरेश कौशिक का कहना है कि सेना ने जो संदिग्ध पकड़कर पुलिस को सौंपा है, उसकी वेरीफिकेशन चल रही है, उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed