फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sushma Swaraj Rally in Kalka, Haryana Assembly Elections

जानिए, हरियाणा रैली में क्या बोलीं सुषमा?

Sun, 05 Oct 2014 08:32 AM IST
सर्वेश/अमर उजाला, पंचकूला
सर्वेश/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 05 Oct 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj Rally in Kalka, Haryana Assembly Elections

केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दोहराया कि अगर भाजपा हरियाणा में सत्ता में आई तो बुजुर्गों को दुगनी पेंशन देगी। केंद्रीय विदेश मंत्री हरियाणा विधानसभा को लेकर कालका विधानसभा में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने बुजुर्गों की पेंशन के अलावा बेरोजगारी भत्ता, बेघर विधवा महिलाओं और युवतियों के लिए भी लोकलुभावन घोषणाएं कीं।

विज्ञापन


कालका की मेन सब्जीमंडी में जनसभा को संबोधित करते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि इस बार हरियाणा सहित पूरे देशभर में भाजपा की हवा चल रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस बार हरियाणा में 50 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत में आएगी।
विज्ञापन

ये लोकललुभावन घोषणाएं की

Sushma Swaraj Rally in Kalka, Haryana Assembly Elections

सुषमा स्वराज ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर बुजुर्गों को 2 हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। बेरोजगारी भत्ता बढ़ाकर 2000 किया जाएगा। छात्राओं को फ्री बस पास उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही, बसों में सुरक्षा गार्ड नियुक्त किए जाएंगे।

एम्स की तर्ज पर हरियाणा में दो सुपरस्पेशलिटी अस्पताल बनाए जाएंगे। इसके अलावा बेघर विधवा महिलाओं को 50 गज का प्लाट और निर्माण राशि दी जाएगी। हर ब्लॉक में खेल स्टेडियम खोले जाएंगे।

दूध दही में अग्रणी होने के कारण हरियाणा में रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर बनाने वादा किया। सुषमा स्वराज ने कालका में भाजपा प्रत्यायी लतिका शर्मा और पंचकूला के भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed