फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sushma Swaraj campaign

आप समर्थन दीजिए, हम विकास देंगे: सुषमा

Wed, 08 Oct 2014 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल Updated Wed, 08 Oct 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj campaign

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को घरौंडा और असंध में चुनाव रैलियों को संबोधित कर जनता से भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा ने सदा दूसरे दलों से समझौते करके चुनाव लडे़ हैं, लेकिन इस बार लूटखसोट करने वाली सरकार से जनता को मुक्ति दिलाने के लिए पार्टी ने अपने दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा लोकसभा चुनाव की तरह हरियाणा में भी पचास से ऊपर सीटें हासिल करके पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


सुषमा मंगलवार को घरौंडा के गांव बरसत में भाजपा प्रत्याशी हरविंदर कल्याण के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंची थीं। उन्होंने कल्याण की ओर से घरौंडा के विकास कार्यों के घोषणा पत्र को जारी किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा विकास के मामले में पिछड़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार आने पर पूरे प्रदेश में एकसमान विकास किया जाएगा। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि भाजपा की केंद्र सरकार ने हरियाणा को चार मंत्री दिए हैं।

उन्होंने दावा किया कि चुनाव घोषणा पत्र में पार्टी ने किसी भी वर्ग को वंचित नहीं रखा है। भाजपा का सपना है कि प्रदेश का विकास व गरीब आदमी का कल्याण हो।

इस सपने को साकार करने के लिए प्रदेश की जनता का सहयोग बहुत जरूरी है। भाजपा प्रत्याशी ने दावा करते हुए कहा कि फाटक पार बसे लगभग 26 गांवों का शहर में आने-जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है मगर उन्हाेेेंने अपने दम पर लड़ाई लड़कर रास्ता खुलवाया। ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


बख्शीश सिंह विर्क के हक में प्रचार
उधर असंध में सुषमा स्वराज ने भाजपा प्रत्याशी बख्शीश सिंह विर्क के लिए समर्थन मांगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान मेें आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी ने पचास प्लस सीटों का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने कहा कि सभी यही पूछते हैं कि यह सब कैसे होगा। इस जवाब 19 अक्तूबर को मिल जाएगा। इस अवसर पर सांसद गुरचरण कौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री आईडी स्वामी, नवजोत कौर, करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, जयपाल शर्मा, असोमनाथ डावर, बृजमोहन टक्कर, सुरेश जलमाना मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed