{"_id":"6599a20a4b2ce44527079ad6","slug":"sushil-gupta-said-haryana-government-is-continuously-cheating-farmers-chandigarh-news-c-16-pkl1010-323451-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों से लगातार धोखा कर रही है हरियाणा सरकार : गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों से लगातार धोखा कर रही है हरियाणा सरकार : गुप्ता
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने किसानों के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिए सरकार लगातार कहती रही कि हम किसानों को तुरंत मुआवजा दे रहे हैं, जबकि विधानसभा में सरकार द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक भारी बारिश और बाढ़ से खराब फसलों का मुआवजा 5 महीने बाद वीरवार को जारी किया गया है, जो यह दिखाता है कि सरकार किसानों को लेकर कितनी गंभीर है।
आंकड़े बताते हैं कि 1.4 लाख किसानों ने मुआवजा मांगा था, लेकिन सिर्फ 29,438 किसानों को केवल 31 करोड़ रुपये जारी किया गया। उन्होंने कहा कि लगभग 6.87 लाख एकड़ फसल खराब हुई, लेकिन सरकार ने अभी 99,039 एकड़ फसल ही खराब मानी है। इससे साबित होता है कि सरकार के किसान को मुआवजा देने के सारे दावे खोखले निकले। हरियाणा में किसानों के साथ लगातार धोखा हो रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसान लगातार धरने प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों पर आज तक एक शोक प्रस्ताव भी पास नहीं किया। बल्कि कृषि मंत्री किसान नेताओं और उनके परिवारों पर अभद्र टिप्पणी करते हैं।