फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sushil Gupta said BJP government in Haryana has made the condition of industries from bad to worse

हरियाणा में भाजपा सरकार ने उद्योगों की हालत बद से बदतर की : डॉ. सुशील गुप्ता

Mon, 01 Jul 2024 04:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Sushil Gupta said BJP government in Haryana has made the condition of industries from bad to worse
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने हरियाणा में उद्योगों की हालत बद से बदतर कर दी है। हरियाणा में उद्योग लगातार बंद हो रहे हैं। भाजपा सरकार इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है।
गुप्ता ने कहा कि सरकार उद्योगपतियों के लिए कुछ नहीं कर रही। सरकार ने उद्योगों के लिए न कोई पॉलिसी बनाई, न कोई सुविधा दी और सरकार ने कोई इंफ्रास्ट्रक्चर भी नहीं बनाया। प्रति दिन गोलियां चलाकर और पर्ची फेंककर व्यापारियों और उद्योगपतियों से रंगदारी मांगी जा रही है। लेकिन सरकार ने उद्योगपतियों की सुरक्षा के लिए भी कुछ नहीं किया। जिस कारण उद्योगपति हरियाणा छोड़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 3 साल में 3 लाख से ज्यादा छोटे उद्योग बंद हो चुके हैं। इससे दस लाख लोगों को रोजगार चला गया है। वहीं, हरियाणा पहले से ही बेरोजगारी में नंबर एक पर है। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा के युवाओं को भी इस निकम्मी सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। डाॅ.गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर बंद हुए उद्योगों को वापस लाया जाएगा। जिन युवाओं की नौकरी चली गई है, उनको नौकरी दिलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज प्रोग्राम चलाया जाएगा। व्यापारियों को अनुकूल और सुरक्षित माहौल दिया जाएगा, हरियाणा को देश का बिजनेस हब बनाया जाएगा। जिससे बिजनेस भी आगे बढ़ेगा, व्यापारी भी सुरक्षित होगा और बेरोजगारी भी खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed