फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Survey Reveals, Chandigarh Uses 57.38 Percent of Ground Water

चिंताजनक: 57.38 प्रतिशत भूजल का दोहन कर रहा चंडीगढ़, केंद्रीय भूजल बोर्ड के सर्वे में बड़ा खुलासा

Fri, 24 Sep 2021 09:28 AM IST
निवेदिता वर्मा नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 Sep 2021 09:28 AM IST
सार

वर्ष 2019 में जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देश के 254 जिलों की सूची जारी कर बताया था कि इन शहरों में भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है। सूची में चंडीगढ़ का भी नाम शामिल था। उसके बाद निगम ने खुड्डा अलीशेर का पक्का तालाब और प्रशासन ने सेक्टर- 43 की झील को गोद लिया था, जो महज खानापूर्ति ही रही।

विज्ञापन
Survey Reveals, Chandigarh Uses 57.38 Percent of Ground Water
चंडीगढ़ में तेजी से गिर रहा भूजल स्तर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंडीगढ़ में भूमिगत जल का तेजी से दोहन किया जा रहा है जबकि बारिश व अन्य विधियों से भू-जल का रिचार्ज बेहद कम है। केंद्रीय भूजल बोर्ड की ओर से हाल में किए गए सर्वे में जो आंकड़े आए हैं, वो चिंताजनक हैं। यह स्थिति तब है जब शहर में सातों दिन 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की तैयार की जा रही है।

विज्ञापन


डायनामिक वाटर रिसोर्स-2020 के नाम से किए गए इस सर्वे में 2017 की तुलना में 2020 में स्थिति और खराब हो गई है। चंडीगढ़ को भूजल स्तर को लेकर वर्तमान में अर्द्ध गंभीर (सेमी क्रिटिकल) श्रेणी में रखा गया है। 100 प्रतिशत भूजल स्तर में से चंडीगढ़ 57.38 प्रतिशत भूजल का दोहन कर लेता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - जीबीपी ग्रुप के मालिक लापता: चंडीगढ़ में तीन केस, 1.65 करोड़ की ठगी का आरोप, जीरकपुर में निवेशकों ने दफ्तर घेरा 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो मनीमाजरा में 100 प्रतिशत भूजल में से 80 प्रतिशत का दोहन होता है। इस क्षेत्र को चिंताजनक स्थिति में रखा गया है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, हालात नहीं सुधरे तो आगामी वर्षों में शहर के अन्य क्षेत्र भी चिंताजनक श्रेणी में पहुंच जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि डायनामिक वाटर रिसोर्स-2020 रिपोर्ट को भूजल संसाधन अनुमान प्रणाली से किया गया है।

किस श्रेणी का क्या अर्थ

  • सुरक्षित : जिन क्षेत्रों में भूमिगत जल का दोहन 70 फीसदी तक हुआ है।
  • अर्द्ध गंभीर : जिन शहरों में भूमिगत जल का दोहन 70 से 90 फीसदी तक हुआ है।
  • गंभीर : जिन शहरों में भूमिगत जल का दोहन 90 से 100 फीसदी तक हुआ है।
  • चिंताजनक : जिन शहरों में भूमिगत जल का दोहन 100 फीसदी या उससे ज्यादा हुआ है।

2017 से अब तक नहीं सुधरी स्थिति, चंडीगढ़ को मिला केवल एक नंबर

रिपोर्ट के अनुसार, देश में लक्षदीप के बाद सबसे कम क्षेत्र में भूमिगत जल का रीचार्ज चंडीगढ़ में होता है। लक्षदीप में सभी स्रोतों से 26.21 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में भूमिगत जल का रिचार्ज होता है। वहीं, चंडीगढ़ में सभी स्रोतों में 114 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में भूमिगत जल का रिचार्ज होता है। मानसून में बारिश से एक करोड़ क्यूबिक मीटर (बीसीएम) और अन्य स्रोतों से 0.02 बीएसएम पानी भूमि में गया। वहीं, अन्य दिनों में बारिश से 50 लाख क्यूबिक मीटर (बीसीएम) और अन्य स्रोतों से तीन करोड़ क्यूबिक मीटर पानी भूमि में जाता है। हर साल सिंचाई में एक करोड़ क्यूबिक मीटर, इंडस्ट्री में 20 लाख क्यूबिक मीटर, घरेलू कार्यों में तीन करोड़ क्यूबिक मीटर पानी का दोहन कर लेते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 2017 से 2020 तक चंडीगढ़ ने भूमिगत जलस्तर को बढ़ाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए। इस कारण मात्र एक नंबर दिया गया है।

चंडीगढ़ महज कागजों में उठा सका कदम
भूजल बढ़ाने के लिए अधिकारी महज कागजों में ही काम करते हैं। एनजीटी की फटकार के बाद निगम ने कैंबवाला, सारंगपुर और खुड्डा अलीशेर और प्रशासन मलोया, धनास गांव और कैंबवाला के दूसरे तालाब गोद लेना का फैसला किया है। वर्ष 2019 में जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देश के 254 जिलों की सूची जारी कर बताया था कि इन शहरों में भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है। सूची में चंडीगढ़ का भी नाम शामिल था। उसके बाद निगम ने खुड्डा अलीशेर का पक्का तालाब और प्रशासन ने सेक्टर- 43 की झील को गोद लिया था, जो महज खानापूर्ति ही रही।

योजना बनी नहीं, बारिश का पानी भी बहा दिया
पंजाब विश्वविद्यालय के भूजल विशेषज्ञ विनोद के चौधरी ने बताया कि अधिकारियों के पास भूमिगत जल को बढ़ाने की कोई योजना ही नहीं है। शहर के एक सेक्टर में हुई बारिश को बचा लिया जाए तो पूरे साल शहर को पानी दिया जा सकता है, लेकिन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम खानापूर्ति के लिए लगे हैं। देखरेख के अभाव में उनमें पानी तक नहीं जाता है। गिरते भूजल से पानी में रसायन की मात्रा बढ़ रही है, जिससे बीमारियां बढ़ रहीं हैं। 

चंडीगढ़ का जलस्तर काफी बेहतर है। यह रिपोर्ट कब बनी है, यह देखना होगा। वर्तमान में ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। फिर भी एक बार जानकारी ले ली जाएगी। -धर्मपाल, सलहाकर, यूटी प्रशासन

मनीमाजरा और शहर में 24 घंटे पानी की आपूर्ति के लिए तैयारी शुरू हो गई है। फेज के अनुसार ट्यूबवेल को हटाया जाएगा। एसटीपी अपग्रेड होने के बाद काफी मात्रा में टर्शरी वाटर आएगा, इसका लाभ शहर को मिलेगा और भूमिगत जल के दोहन में कमी आएगी। - आनिंदिता मित्रा, आयुक्त, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed