फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Surjewala raised questions regarding HCS recruitment, said - Commission is neither telling the number of selected, nor is it known

Chandigarh News: एचसीएस भर्ती को लेकर सुरजेवाला ने उठाए सवाल, कहा-आयोग न चयनितों की संख्या बता रहा, न पता

Tue, 18 Jun 2024 04:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Surjewala raised questions regarding HCS recruitment, said - Commission is neither telling the number of selected, nor is it known
एचसीएस भर्ती को लेकर सुरजेवाला ने उठाए सवाल, कहा-आयोग न चयनितों की संख्या बता रहा, न पता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) भर्ती को लेकर सवाल उठाए हैं। सुरजेवाला का आरोप है कि इस भर्ती में ‘लाइनवार’ अभ्यर्थियों की भर्ती खुद ही सवाल है। साथ ही हरियाणा लोक सेवा आयोग प्रदेश से बाहर के लोगों की भर्ती छिपाने के लिए चयनित एचसीएस अधिकारियों की न तो संख्या, बता रहा है और न ही उनका पता बता रहा है। ऐसे में आयोग और सरकार की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में आती है।
हरियाणा सरकार ने 2023 में एचसीएस भर्ती में 121 पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन दिया था। 87,000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 1,706 अभ्यर्थियों ने एचसीएस की मुख्य परीक्षा पास की थी। 275 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। 14 जून, 2024 को उपरोक्त 275 अभ्यर्थियों के अंक जारी कर दिए गए, लेकिन आज तक चयनित एचसीएस की सूची जारी नहीं की गई है। सुरजेवाला का कहना है कि इन सवालों के जवाब न तो सरकार के पास हैं और न ही आयोग के पास हैं।
विज्ञापन

एक की लाइन के अभ्यर्थियों के चयन कैसे
सुरजेवाला ने कहा कि परिणाम में साफ है कि एक ही लाइन में बैठे अधिकतर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमें रोल नंबर 2311, 2313, 2314, 2317, 2318, 2322, 2325, 2329, 2330, 2332, 2333, 2335, 2338, 2342, 2301, 2302, 2304 भी चयनित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरजेवाला का कहना है कि नीट परीक्षा में भी यही धांधली हुई, जहां आठ टॉपर एक-दूसरे के आगे-पीछे बैठे पाए गए। इसी प्रकार एचसीएस परीक्षा में एक-दूसरे के आगे-पीछे बैठकर पहले एग्जाम पास कर लेना और फिर साथ-साथ इंटरव्यू के बाद सबसे ज्यादा अंक लाकर एचसीएस में चयनित हो जाना, अपने आप में सवालिया निशान व गंभीर शंकाएं पैदा करता है। सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed