फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   surgical strike in pok by indian army, punjab cm badal instructions for officers

POK अटैकः बॉर्डर से सटे गांवों में तनाव, मुख्यमंत्री बोले तैयार रहें अफसर

Fri, 30 Sep 2016 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 30 Sep 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
surgical strike in pok by indian army, punjab cm badal instructions for officers
संगत दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
पीओके में सर्जिकल अटैक के बाद बॉर्डर से सटे गांवों में तनाव का माहौल है। वहीं, मुख्यमंत्री ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा के दस किमी के दायरे में आने वाले गांवों के लोगों को शिफ्ट कर यह क्षेत्र खाली कराने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने को कहा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपने आवास पर सभी अफसरों की आपात बैठक बुलाई। इसमें सभी मंत्रियों और सरकारी मशीनरी से जुड़े अफसरों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत सरकार ने सीमांत जिलों के लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्र को खाली कराने का फैसला किया है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सुबह फोन पर उनसे इस बारे में बात की और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एरिया जल्द से जल्द खाली कराने और एकता बनाए रखने के निर्देश

surgical strike in pok by indian army, punjab cm badal instructions for officers
Alert
बादल ने मुख्य सचिव और डीजीपी से कहा है कि छह सीमांत जिलों फिरोजपुर, फाजिल्का, अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट के डीसी व एसएसपी को निर्देश जारी किए जाएं। वे दस किमी के दायरे के क्षेत्र को खाली कराने की प्रक्रिया जल्द शुरू करें। साथ ही इसकी खुद निगरानी करें।

सभी जिलों के डीसी से कहा जाए कि कैंप स्थापित करने को जगहों की पहचान की जाए। खाली कराए जाने वाले क्षेत्रों के किसी भी नागरिक को असुविधा नहीं होनी चाहिए। बादल ने कैबिनेट के सभी मंत्रियों के अलावा विधायकों से भी निजी तौर पर बात की। सीमांत जिलों के नेताओं से कहा गया है कि वे अपने हलके में रहकर प्रशासन से तालमेल बनाए रखें।

बादल ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए इन छह जिलों के डीसी को एक-एक करोड़ रुपये तुरंत जारी किए जाएं। देश की एकता-अखंडता को कायम रखने के प्रति पंजाब के लोगों में व्याप्त देशभक्ति की भावना को याद करते हुए बादल ने लोगों से अब भी वही भावना प्रकट करने की अपील की है। बैठक में मुख्य सचिव सर्वेश कौशल, प्रमुख सचिव एसकेसंधू, डीजीपी सुरेश अरोड़ा और विशेष प्रमुख सचिव गगनदीप बराड़ भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed