{"_id":"57efde3e4f1c1bb865573d40","slug":"surgical-strike-a-village-of-punjab-srounded-from-pakistan-from-three-sides-current-secenerio","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऐसा गांव, जिसके तीन तरफ से दिखता है पाकिस्तान, अब ऐसे हाल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसा गांव, जिसके तीन तरफ से दिखता है पाकिस्तान, अब ऐसे हाल?
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Sun, 02 Oct 2016 09:03 AM IST
विज्ञापन
पंजाब का एक गांव, जो तीन ओर से पाकिस्तान से घिरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हाईअलर्ट के चलते सबसे पहले एक ऐसे गांव को खाली कराया गया, जो तीन ओर से पाकिस्तान से घिरा है। ये गांव हैं सतलुज दरिया पार सीमांत गांव मुहार जमशेर, जो तीन तरफ पाकिस्तान से घिरा हुआ है। चौथी तरफ से दरिया है। इस गांव को पूरी तरह से खाली करवा लिया गया है।
यही नहीं जीरो लाइन के पास गांव बेरीवाला, नूरन व तेजा रूहेला बसे हैं इन्हें भी खाली करवा लिया गया है। प्रशासन ने सीमांत गांव गट्टी-तीन, रेतेवाली ढाणी, झंझड़ भैणी, राम सिंह वाली भैणी, दोना नानका खाली करवा लिए गए हैं। कुछेक लोग पशुओं और धान की फसल के लिए गांव में बैठे हैं।

1300 है इस गांव की आबादी
पंजाब का एक गांव, जो तीन ओर से पाकिस्तान से घिरा
- फोटो : अमर उजाला
गांव मुहार जमशेर निवासी रेशम सिंह ने बताया कि यहां की आबादी करीब तेरह सौ है और तकरीबन आठ सौ वोटें हैं। तीनों ओर पाकिस्तान से घिरा होने के कारण इस गांव को सबसे ज्यादा खतरा था, जिसे जिला प्रशासन ने सबसे पहले खाली करवाया। गांव में सन्नाटा है। लोग राहत कैंप में आकर ठहरे हुए हैं। ग्रामीण अपने साथ पशुओं को भी लेकर आए हैं। जरनैल सिंह ने बताया कि गांव मुहार शमशेर को सतलुज दरिया की मार भी हर साल सहनी पड़ती है।