फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Surgeon duped of Rs 90.93 lakh by luring him to earn huge profits by investing in online trading

Chandigarh News: ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर सर्जन से 90.93 लाख ठगे

Mon, 02 Jun 2025 01:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Surgeon duped of Rs 90.93 lakh by luring him to earn huge profits by investing in online trading
मोहाली। ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर सर्जन से 90.93 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-79 निवासी डॉ. पंकज भल्ला की शिकायत पर पुलिस ने बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबरों की जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम थाना फेज-4 ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 61(2) व आईटी एक्ट की धारा 66(सी), 66 (डी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले को हल करने और ठगों तक पहुंचने के लिए साइबर एक्सपर्ट की टीम काम कर रही है। डॉ. भल्ला ने 19 फरवरी को ट्रेडिंग शुरू की थी। मई में उन्होंने कंपनी में निवेश रुपयों को निकालने की कोशिश की तो ठगों ने उनका अकाउंट ही बंद कर दिया।
विज्ञापन

डॉ. पंकज भल्ला ने साइबर पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह प्राइवेट क्लीनिक में सर्जन हैं। 19 फरवरी 2025 को उनको टीम ऑब्रे डॉट फन नाम से एक ई-मेल मिली। उसमें एस एंड डब्ल्यू ऑब्रे कैपिटल मैनेजमेंट इनवेस्टमेंट फंड्स के बारे में जानकारी दी गई थी। मेल में कंपनी का पता मनी मार्ग हाईटेक सिटी हैदराबाद तेलंगाना दिया गया था। मेल में कस्टमर सर्विस मैनेजर का नंबर अंकित था। कंपनी के प्रतिनिधी अनूप मेहरा का व्हाट्सएप नंबर भी दिया गया था। कंपनी प्रतिनिधी अनूप मेहरा से उनका संपर्क हुआ तो उन्होंने व्हाट्सएप पर एक एसएनऑब्रे1 डॉट प्रीपोन डॉट वीआईपी का लिंक भेजा। इस लिंक को क्लिक करने पर उनका ट्रेडिंग अकाउंट शुरु हो गया। उनको एमके-एस एंड डब्ल्यू ग्रुप का मैंबर बना लिया गया। अनूप उनसे रोजाना ट्रेडिंग करवाने के लिए संपर्क करता। 19 फरवरी से लेकर मई के अंतिम सप्ताह तक उन्होंने कंपनी में ट्रेडिंग की। 9 किश्तों में उन्होंने कंपनी में रुपये निवेश किए। 19 फरवरी को 20 हजार, 20 फरवरी को 20 हजार, 24 फरवरी को 2.20 लाख, 25 फरवरी को 7 लाख, 28 फरवरी को 9.05 लाख, 11 मार्च को 20 लाख, 18 मार्च को 9 लाख, 27 मार्च को 28 लाख 85 हजार 692, 27 मार्च को 28 लाख 85 हजार 695 और 2 अप्रैल को 14 लाख 42 हजार 846 रुपये निवेश किए। निवेश करते-करते उनको प्राॅफिट नजर आता गया। उन्होंने अपना रुपया निकालने का प्रयास किया तो उनका अकाउंट डिलिट कर दिया गया। उन्होंने जब दिए नंबरों पर संपर्क किया तो उनसे भी संपर्क नहीं हुआ। उन्होंने साइबर पुलिस को इसकी शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed