फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Supporters of Congress thrash man in Jind of Haryana

Jind: रणदीप सुरजेवाला का विरोध करना पड़ा भारी, कार्यकर्ताओं ने व्यक्ति को लात-घूसों से पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 23 Jul 2023 02:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 Jul 2023 02:32 PM IST
सार

जब रैली में रणदीप सिंह सुरजेवाला बोलने लगे तो यहां पत्रकारों के बीच में खड़े गांव ईगराह निवासी 55 वर्षीय सज्जन ने अचानक से माइक की तार खींच दी और रणदीप सुरजेवाला मुर्दाबाद, झूठा कहते हुए नारेबाजी करने लगा। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

विज्ञापन
Supporters of Congress thrash man in Jind of Haryana
व्यक्ति को पीटते रणदीप सुरजेवाला के समर्थक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में धड़ों में बंटी कांग्रेस को एकजुटता की पटरी पर लाने का संदेश देने वाली रैली में ही कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को विरोध झेलना पड़ा। सफीदों रोड स्थित श्याम गार्डन में भाषण के दौरान एक व्यक्ति ने अचानक माइक का तार खींच लिया और सुरजेवाला पर पार्टी बांटने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। हंगामा करने वाला खुद को कांग्रेस कार्यकर्ता बता रहा था। वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध के सुर उठाने वाले व्यक्ति की धुनाई कर दी। इस दौरान उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने उसे बचाया और गाड़ी में बैठाकर ले गई।

विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एकजुटता और जोश भरने के लिए रैली का आयोजन किया गया था। सुरजेवाला मंच से लोगों को संबाेधित कर रहे थे, उसी दौरान एक व्यक्ति तेजी से मंच की ओर बढ़ा आैर माइक का तार तेजी से खींच लिया।
विज्ञापन


इसके बाद वह चिल्ला-चिल्लाकर सुरजेवाला पर आरोप लगाने लगा। इस पर उस व्यक्ति को चुप कराने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद उसे अन्य लोगों ने पीटकर परिसर से बाहर कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं सिर्फ कांग्रेस का सिपाही, किसी नेता का नहीं
विरोध करने वाले व्यक्ति ने अपना परिचय गांव ईगराह निवासी सज्जन सिंह रेढू बताते हुए कहा कि वह कांग्रेस का पुराना कार्यकर्ता है। कांग्रेस पहले एकजुट थी, लेकिन पार्टी के नेता ने कांग्रेस को बांट दिया है, इसलिए वह विरोध कर रहा है। वह केवल कांग्रेस का सिपाही है, किसी नेता का नहीं।

पुलिस किसी भी व्यक्ति को रैली स्थल से लेकर नहीं आई और न ही ऐसा कोई मामला संज्ञान में आया है। किसी की शिकायत आई तो कार्रवाई की जाएगी। -दीवान सिंह, सिविल लाइन थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed