{"_id":"437322e51a55d0efc74fde13eaca738f","slug":"supply-of-poultry-products-from-chandigarh-now-off-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ से 9 राज्यों को पोल्ट्री प्रोडक्ट्स की सप्लाई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ से 9 राज्यों को पोल्ट्री प्रोडक्ट्स की सप्लाई बंद
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 18 Dec 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखना लेक की एक बतख में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद पोल्ट्री प्रोडक्ट्स की सप्लाई रोक दी गई है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित सेंट्रल पोल्ट्री डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (सीपीडीओ) ने बुधवार से ही अंडों और चिक्स की सप्लाई बंद कर दी।
विज्ञापन
सीपीडीओ से चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा समेत देश के नौ राज्यों को पोल्ट्री प्रोडक्ट्स की सप्लाई होती है। सीपीडीओ के काउंटर पर रोजाना काफी संख्या में अंडों और अन्य पोल्ट्री प्रोडक्ट्स की बिक्री होती है। एक अनुमान के मुताबिक, सीपीडीओ को रोजाना 50 हजार रुपये से ज्यादा का नुकसान होगा।
विज्ञापन
बुधवार को कृषि मंत्रालय के अधीन डिपार्टमेंट ऑफ एनिमल हस्बेंडरी, डेरींग एंड फिशरीज की ओर से सीपीडीओ को पत्र जारी किया गया। इसमें बर्ड फ्लू की जानकारी दी गई और विभाग को एहतियात बरतने को कहा गया।
विज्ञापन
डायरेक्टर, सेंट्रल पोल्ट्री डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन, चंडीगढ़ डॉ. के.रवि कुमार ने बताया कि हमें मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर से लेटर मिला है। उन्होंने एक बतख में बर्ड फ्लू की पुष्टि की है। इसके बाद हमने फौरन सप्लाई रोक दी है। अगले आदेश तक सप्लाई बंद रखी जाएगी।