फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Supply affected from outside states, prices of vegetables increased by four times

Chandigarh News: बाहरी राज्यों से सप्लाई प्रभावित, चार गुना तक बढ़े सब्जियों के दाम

Thu, 13 Jul 2023 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Supply affected from outside states, prices of vegetables increased by four times
पंचकूला। भारी बारिश की वजह से सब्जी की सप्लाई चेन में रुकावट आई है। दूसरे राज्यों से सब्जी की आवक कम हुई है। इस कारण सब्जियों के दाम चार गुना बढ़ गए हैं। मंडी में आने वाले बाहरी राज्यों के ट्रक नहीं पहुंच रहे हैं। इस कारण सभी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। टमाटर के दाम इस बार 250 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर -21 सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेता शंभू, मनीष कुमार ने बताया कि सब्जी की आवक कम होने के कारण सभी सब्जियों के दाम चार गुने तक बढ़ गए हैं। टमाटर, फूलगोभी, मिर्च, अदरक, शिमला मिर्च, भिंडी, कद्दू, गोभी बैकगर की कीमत 100 रुपये पहुंच गई है। कारोबारियों के मुताबिक, भारी बारिश की वजह से सप्लाई चेन में रुकावट के चलते सब्जियों के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। फूलगोभी, मिर्च, अदरक जैसी अन्य सब्जियों की कीमत सामान्य से ज्यादा बढ़ चुकी हैं। कई राज्यों में हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब रोजमर्रा की जिंदगी पर नजर आने लगा है। पंचकूला जिले में भारी बारिश के कारण सब्जियों-फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। सेक्टर-21 के सब्जी व्यापारी सुनील कुमार ने बताया कि बाढ़ और बारिश के चलते राज्यों की मंडियों में सब्जियों की आवक घट रही है। इसकी वजह से आने वाले कुछ दिनों में सब्जी के दाम और बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

सब्जियों के बढ़े हुए दाम
आलू 20 रुपये
टमाटर 250 रुपये
अदरक 300 रुपये
भिंडी 100 रुपये
हरी मिर्च 60 रुपये
शिमला मिर्च 70 रुपये
घीया 50 रुपये
नोट - दाम प्रतिकिलो के हिसाब से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed