दिल्ली हिंसा में आया पंजाब के दीप सिद्धू का नाम, सनी देओल से रह चुके हैं करीबी रिश्ते, अब ट्वीट कर नकारा रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा के पीछे पंजाबी अभिनेता और गायक दीप सिद्धू का नाम सामने आ रहा है। दीप सिद्धू का नाम भाजपा सांसद सनी देओल के साथ भी जोड़ा जाता था। हालांकि हिंसा में दीप सिद्धू का नाम आने के बाद सनी देओल ने ट्वीट कर इस मामले से खुद को अलग कर लिया है।
सनी ने ट्वीट किया कि लाल किले पर जो हुआ उसे देख कर मन बहुत दुखी हुआ है, मैं पहले भी, 6 दिसंबर को ट्विटर के माध्यम से यह साफ कर चुका हूं कि मेरा या मेरे परिवार का दीप सिद्धू के साथ कोई संबंध नहीं है। जय हिन्द।
वहीं भाकियू के राकेश टिकैत ने कहा कि दीप सिद्धू सिख नहीं हैं, वे भाजपा के कार्यकर्ता हैं। पीएम के साथ उनकी एक तस्वीर है। यह किसानों का आंदोलन है और ऐसा ही रहेगा। कुछ लोगों को तुरंत इस जगह को छोड़ना होगा- जो लोग बैरिकेडिंग तोड़ चुके हैं वे कभी भी आंदोलन का हिस्सा नहीं होंगे।
आज लाल क़िले पर जो हुआ उसे देख कर मन बहुत दुखी हुआ है, मैं पहले भी, 6 December को ,Twitter के माध्यम से यह साफ कर चुका हूँ कि मेरा या मेरे परिवार का दीप सिद्धू के साथ कोई संबंध नही है।
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) January 26, 2021
जय हिन्द