{"_id":"5fdb2dca8ebc3e3b6e55c0e8","slug":"sunny-deol-condemn-reports-of-getting-y-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाई कैटेगरी की सुरक्षा मिलने की खबर पर बोले सनी देओल, जुलाई से मिली हुई है, इसे किसान आंदोलन से न जोड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाई कैटेगरी की सुरक्षा मिलने की खबर पर बोले सनी देओल, जुलाई से मिली हुई है, इसे किसान आंदोलन से न जोड़ें
Thu, 17 Dec 2020 03:37 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 17 Dec 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
सन्नी देओल
- फोटो : PTI
गुरदासपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और अभिनेता सनी देओल ने वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने की खबरों का खंडन किया है। गुरुवार को ट्विटर के माध्यम से सनी ने कहा कि यह रिपोर्ट गलत है कि मुझे हाल ही में मुझे वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली है। मुझे जुलाई 2020 से यह सुरक्षा प्रदान की गई है। इस सुरक्षा प्रावधान को चालू किसानों के आंदोलन से जोड़ने का प्रयास किया गया है जो गलत है।
सनी देओल ने कुछ दिन पहले अपील की थी कि किसानों और उनकी सरकार के बीच कोई न आए। यह उनका आपसी मामला है। दोनों पक्ष बातचीत से इसका हल निकालेंगे। सांसद सनी ने ट्विटर और फेसबुक पर डाली पोस्ट में लिखा है कि ‘मैं जानता हूं कई लोग इसका फायदा उठाना चाहते हैं और वह मामले में अड़चन डाल रहे हैं। ऐसे लोग किसानों के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहे। इसमें उनका खुद का स्वार्थ हो सकता है।’

कल से, कुछ गलत मीडिया रिपोर्ट्स है कि मुझे हाल ही में मुझे Y सुरक्षा मिली है। मुझे जुलाई 2020 से यह सुरक्षा प्रदान की गई है। इस सुरक्षा प्रावधान को चालू किसानों के आंदोलन से जोड़ने का प्रयास किया गया है जो गलत हैं।
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) December 17, 2020
विज्ञापन