फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sunil Jakhar Trolled on Social media for his facebook post

इस कांग्रेसी नेता ने महात्मा गांधी को बता दिया हिंसा के पैरोकार, लोग भड़के

Mon, 02 Oct 2017 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Mon, 02 Oct 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
Sunil Jakhar Trolled on Social media for his facebook post
राष्ट्रपिता को बताया हिंसा के पैरोकार, घिरे जाखड़
गांधी जयंती के मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को फेसबुक पर पोस्ट डालकर हिंसा के पैरोकार बताने वाले सुनील जाखड़ विरोधी पार्टियों के निशाने पर आ गए हैं। इस वजह से सूबे में सियासत एकदम गर्मा गई है। हालांकि उन्होंने थोड़े समय के बाद मामला ध्यान में आने पर अपना पोस्ट हटा दिया।
विज्ञापन


सुनील जाखड़ ने सोमवार सुबह अपनी फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट डालते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने का प्रयास किया था। उन्होंने पोस्ट किया कि ‘हिंसा के पैरोकार राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी को कोटि कोटि प्रणाम’ जैसे ही यह अकाली-भाजपा और आप के नेताओं ने देखा तो उन्होंने तुरंत इसका विरोध जताना शुरू दिया।
विज्ञापन


कुछ नेताओं ने फेसबुक और ट्विटर पर जाखड़ के इस पोस्ट पर टिप्पणी की। उन्हाेंने लिखा कि कांग्रेसियों के मुंह से अपने आप सच बाहर निकल आया है। हालांकि इस संबंधी जब जाखड़ को पता चला तो उन्होंने तुरंत उक्त पोस्ट को डिलीट करवा दिया। इस संबंधी जब सुनील जाखड़ से संपर्क कर बातचीत करनी चाही तो उनके पीए ने फोन उठाते हुए कहा कि वे अभी रैली में व्यस्त हैं। कुछ घंटे के बाद बात करवा देने का कहकर फोन काट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संसद में उठाएंगे गंभीर मसला : मान
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान का कहना था कि वे इस गंभीर मसले को संसद में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के बारे में कुछ बोलने की जरूरत नहीं है। वे अपने बारे में खुद ही सोशल मीडिया पर सच लिख रहे हैं। इससे पूरा देश अवगत हो गया है। वे जाखड़ की इस पोस्ट पर निंदा जाहिर करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed