{"_id":"640f413d1850872b0401f523","slug":"sunil-jakhar-targeted-punjab-government-over-law-and-order-in-patiala-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला पहुंचे जाखड़: बोले- अजनाला में भीड़ के सामने सरकार का घुटने टेकना शर्मनाक, कानून-व्यवस्था पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला पहुंचे जाखड़: बोले- अजनाला में भीड़ के सामने सरकार का घुटने टेकना शर्मनाक, कानून-व्यवस्था पर सवाल
Mon, 13 Mar 2023 09:02 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 13 Mar 2023 09:02 PM IST
सार
जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार दावे करती है कि दिल्ली मॉडल की तर्ज पर पंजाब में शिक्षा के ढांचे में सुधार लाया जा रहा है लेकिन सरकार ने पंजाबी भाषा के प्रचार-प्रसार को बनी पंजाबी यूनिवर्सिटी की सालाना ग्रांट 200 करोड़ से घटाकर 164 करोड़ करके दिखा दिया है कि वह शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कितने गंभीर हैं।
विज्ञापन
पटियाला पहुंचे सुनील जाखड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार के अब तक के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। अजनाला कांड में भीड़ के सामने सरकार ने घुटने टेके और वह आसानी के साथ एक आरोपी को छुड़ाकर ले गए। यह बेहद शर्मनाक है। जाखड़ ने कहा इस तरह से सरकारें नहीं चलती हैं। वह पटियाला में भाजपा कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ पंजाब भाजपा महासचिव विक्रमजीत सिंह चीमा, पंजाब उपाध्यक्ष जयइंद्र कौर, जिला भाजपा शहरी पटियाला के प्रधान केके मल्होत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार दावे करती है कि दिल्ली मॉडल की तर्ज पर पंजाब में शिक्षा के ढांचे में सुधार लाया जा रहा है लेकिन सरकार ने पंजाबी भाषा के प्रचार-प्रसार को बनी पंजाबी यूनिवर्सिटी की सालाना ग्रांट 200 करोड़ से घटाकर 164 करोड़ करके दिखा दिया है कि वह शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कितने गंभीर हैं।
विज्ञापन
जाखड़ ने मांग की है कि सरकार तुरंत पंजाबी यूनिवर्सिटी को मांग के मुताबिक पूरी ग्रांट जारी करे। उन्होंने कहा कि आप सरकार झूठी वाहवाही लूटने के लिए ड्रामाबाजी कर रही है और दावे करती है कि लोगों के हक में बड़े-बड़े फैसले लिए जा रहे हैं लेकिन असलियत यह है कि समाज का हर वर्ग इस सरकार से आज दुखी है। पंजाब में आए दिन हत्या, फिरौती, लूटपाट व चोरी की वारदातें हो रही हैं। ऐसे में भगवंत मान को पंजाब की तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विक्रमजीत चीमा ने कहा कि अमृतपाल सिंह ने श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की मर्यादा को तार-तार करते हुए सरेआम बेअदबी की है। परंतु भगवंत मान सरकार ने अमृतपाल व उसके साथियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे साफ है कि सरकार ने अमृतपाल सिंह के आगे घुटने टेक दिए हैं।