फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sunil Jakhar targeted Navjot Singh Sidhu through tweet

सिद्धू पर भड़के सुनील जाखड़: ट्वीट कर लिखा- अब तो हद हो चुकी है, इसे रोकना जरूरी

Thu, 30 Sep 2021 08:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 Sep 2021 08:07 PM IST
सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद लग रहा था कि पंजाब कांग्रेस में सबकुछ सही हो जाएगा। पार्टी में कैप्टन और सिद्धू के बीच ही मतभेद थे। सिद्धू के अचानक इस्तीफे के बाद पार्टी में विरोध के स्वर और भी उठने लगे हैं। अब नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ सुनील जाखड़ ने आवाज बुलंद कर दी है। 

विज्ञापन
Sunil Jakhar targeted Navjot Singh Sidhu through tweet
सुनील जाखड़ और नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने नवजोत सिंह सिद्धू के ताजे रुख का विरोध किया। अब वह खुलकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में खड़े हैं। गुरुवार को सुनील जाखड़ ने ट्वीट किया कि बार-बार मुख्यमंत्री की अथॉरिटी को बेअसर करने की कोशिशें बंद होनी चाहिए। अब तो हद हो चुकी है, जिसे रोकना जरूरी हो गया है।

विज्ञापन


जाखड़ ने ट्वीट में लिखा- एजी और डीजीपी की नियुक्तियों के मुद्दे पर उठाए गए सवाल दरअसल, मुख्यमंत्री और गृह मंत्री की नेक नीयत और योग्यता पर सवालिया निशान लगाना है। इस मामले का अब एक बार में निपटारा हो जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि नवजोत सिद्धू ने इस्तीफा देने के बाद एडवोकेट जनरल और डीजीपी की नियुक्तियों पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Amit Shah Captain Amarinder Meeting: पंजाब में मास्टरस्ट्रोक खेलने की तैयारी, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी समेत दर्जनों नेता अमरिंदर के संपर्क में
विज्ञापन
विज्ञापन


यह क्रिकेट नहीं
इससे पहले सुनील जाखड़ ने कहा था कि यह सिर्फ क्रिकेट नहीं है! इस पूरे 'एपिसोड' में जिस बात से समझौता किया गया है, वह है कांग्रेस नेतृत्व द्वारा निवर्तमान पीसीसी अध्यक्ष (नवजोत सिंह सिद्धू ) पर विश्वास। कोई भी भरोसे के इस उल्लघंन को सही नहीं ठहरा सकता है। 

जाखड़ को झेलना पड़ा था सिद्धू का विरोध
सुनील जाखड़ को दो बार नवजोत सिंह सिद्धू का विरोध झेलना पड़ा। जब बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाने की थी तो कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सुनील जाखड़ का नाम हाईकमान के सामने रखा था लेकिन बाजी नवजोत सिंह सिद्धू ने मार ली। बताया जाता है कि सिद्धू ने जाखड़ के नाम का विरोध किया था।


यह भी पढ़ें- पंजाब: आम आदमी पार्टी सिद्धू को शामिल करेगी या नहीं, दिग्गज नेता ने किया स्पष्ट, राजनीतिक गलियारों में चर्चा खूब

कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद सुनील जाखड़ का नाम सीएम पद की रेस में सबसे आगे रहा है। सुनील जाखड़ सीएम बनते-बनते रह गए। इसकी वजह भी नवजोत सिंह सिद्धू रहे। विधायक दल की बैठक में जाखड़ के नाम पर सहमति बन गई थी लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू के विरोध के बाद उनका नाम इस रेस से बाहर कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed