फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sunday was the coldest day of the season, mercury reached 9.4 degrees

Chandigarh News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार, 9.4 डिग्री पहुंचा पारा

Mon, 22 Jan 2024 02:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Sunday was the coldest day of the season, mercury reached 9.4 degrees
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ समेत पंचकूला, मोहाली और पंजाब-हरियाणा के कई क्षेत्रों में रिकॉर्डतोड़ सर्दी पड़ रही है। रविवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान रहा। इससे रविवार का दिन सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही पूरा शहर शीतलहर की चपेट में रहा, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त दिखा। घने कोहरे और खराब मौसम के चलते दृश्यता काफी कम रही, जिसकी वजह से शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पांच उड़ानें रद्द हो गईं और 10 ने देरी से उड़ान भरी। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, एक ही दिन में शहर के अधिकतम तापमान में 4.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री दर्ज किया गया था जो रविवार को लुढ़ककर 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में ज्यादा अंतर नहीं देखने को मिला। रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने आगामी चार से पांच दिनों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही लोगों को अभी भीषण सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली। आगामी दिनों में भी शीतलहर बरकरार रहने की आशंका है। सोमवार को जहां शहर का अधिकतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच फ्लाइटें रद्द, 10 ने देरी से भरी उड़ान
चंडीगढ़। शहर में रविवार को खराब मौसम के चलते शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पांच उड़ानें रद्द रहीं। वहीं, 10 उड़ानें लेट रहीं। इस संबंध में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ राकेश आर सहाय ने बताया कि रविवार को सुबह से ही कम विजिबिलिटी रही। इसके चलते उड़ानें प्रभावित रहीं। रद्द होने वाली उड़ानों में चंडीगढ़-दिल्ली (6ई2177), चंडीगढ़-मुंबई (6ई5261), चंडीगढ़-बंगलूरू (6ई6634), चंडीगढ़-पुणे (6ई242), चंडीगढ़-जयपुर (6ई7414) शामिल रहीं।


ये फ्लाइटें देरी से उड़ीं
चंडीगढ़-चेन्नई (6ई971), चंडीगढ़-गोवा (6ई614), चंडीगढ़-दिल्ली (यूके707), चंडीगढ़-मुंबई (6ई660), चंडीगढ़-दिल्ली (6ई2193), चंडीगढ़-चेन्नई (6ई6005), चंडीगढ़-जयपुर (6ई7404), चंडीगढ़-दिल्ली (6ई2196), चंडीगढ़-मुंबई (6ई5178), चंडीगढ़-मुंबई (यूके651)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed