फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sunbeer and Gurpratap Singh top at RFC India

आरएफसी इंडिया में चंडीगढ़ का जलवा, सिटी के सनबीर और गुरप्रताप सिंह टॉप पर

Tue, 24 Jul 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Jul 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
Sunbeer and Gurpratap Singh top at RFC India
आरएफसी इंडिया
 मोटर स्पोर्ट्स में देश के सबसे मुश्किल इवेंट आरएफसी इंडिया-2108 के प्रथम चरण में सोमवार को सिटी ब्यूटीफुल की टीम लीड लेने में कामयाब हुई। कंपीटीशन का आयोजन गोवा में किया जा रहा है। इसमें देश भर से टॉप लेवल की मोटर स्पोर्ट्स की टीमें हिस्सा ले रही हैं। कंपीटीशन में सुपर स्पेशल स्टेजों को रखा गया है जिस वजह से आरएफसी इंडिया मोटर स्पोर्ट्स के सबसे टफ कंपीटिशन में से एक है। प्रतिभागी हर साल इस रैली का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

 
पहले दिन चंडीगढ़ के सनबीर सिंह और उनके को-ड्राइवर गुरप्रताप सिंह कुल 387 अंक लेकर टॉप पोजीशन पर काबिज रहे। चेन्नई के जगत नजप्पा और उनके  को-ड्राइवर चेतन 332 अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं। वहीं अरुणाचल प्रदेश के उज्ज्वल और उनके को-ड्राइवर इंगपेंग मिन 300 अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंचे। इसके साथ ही चंडीगढ़ की एक अन्य जोड़ी गुरप्रीत और उनके को-ड्राइवर कृपाल सिंह तुंग कुल 281 अंक लेकर टॉप पांच में शामिल हैं।
विज्ञापन


क्या हैं सुपर स्पेशल स्टेज
यह प्रतियोगिता रेन फोरेस्ट में कराई जाती है। इसमें कई मुश्किल स्टेजों को रखा गया है, जिसको पार करते हुए प्रतिभागियों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इनमें रेन वाटर के अंदर गाड़ी चलाना, रेतीले टीलों पर ऊपर-नीचे से होते हुए निकालना और खाई के ऊपर गाड़ियों को चढ़ाना शामिल है। ऐसा करते हुए कई बार इन प्रतिभागियों की गाड़ियां भी पलट जाती हैं। इन्हें इनके ड्राइवरों को खुद ही इन कठिनाइयों से पार पाते हुए दोबारा से सवार होकर निकलना पड़ता है। रुकने पर इनके प्वाइंट भी कम हो जाते हैं। वहीं टाइम से हर स्टेज पूरी करने पर उन्हें प्वाइंट मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed