फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   summer workshop, theatre workshop, dance workshop, summer camp, chandigarh

चंडीगढ़ में थियेटर और डांस वर्कशॉप, बच्चे कुछ यूं कर रहे एंजॉय

Wed, 08 Jun 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Jun 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
summer workshop, theatre workshop, dance workshop, summer camp, chandigarh
चंडीगढ़ में समर कैंप एंजॉय करते हुए बच्चे - फोटो : अमर उजाला
गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही चंडीगढ़ में समर कैंप्स का दौर शुरू हो जाता है। आजकल थियेटर और डांस वर्कशॉप चल रही है। सेक्टर 44 स्थित ऊधम सिंह भवन में इसका आयोजन किया जा रहा है। यह 11 जून तक चलेगी। बच्चों को एक्टिव बनाती है वर्कशाप, यह कहना है वर्कशाप की आयोजक जतिंदर कौर का।  वर्कशॉप में थिएटर आर्टिस्ट और कत्थक डांसर बच्चों को थिएटर और कत्थक के गुर सीखा रहे हैं।
विज्ञापन


विभिन्न एज ग्रुप
समर कैंप कम वर्कशाप में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं। जिनमें जिनमें थिएटर गेम, इमोशन बॉडी मूवमेंट, क्रिएटिव एक्टिंग के साथ साथ कत्थक डांस भी सिखाया जा रहा हैं। वर्कशॉप के आखिर में में बच्चों की ओर से कई कार्यक्रमों को मंच पर दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


बच्चों को बनाया जाता है एक्टिव
वर्कशाप संचालिका जतिंदर कौर जोकि खुद कत्थक डांसर हैं, बच्चों को डांस के गुर सिखाने मे जुटी हैं। इनके अनुसार, इस तरह की वर्कशाप बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। हम यहां पर बच्चों को रोजाना नई बातें बताई जाती हैं। रोजाना डांस, थिएटर, सिगिंग में प्रतिस्पर्धा कराई जाती हैं। इस दौरान डांस, ड्रामा जो तैयार किया जाएगा, वर्कशाप के अंतिम दिन उसे बच्चों की ओर से प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुनर निखरता है वर्कशॉप से
जतिंदर कौर के मुताबिक आजकल लाइफ बहुत तेजी से निकलती जा रही है। रोजाना की रूटिन में बच्चों को कुछ अधिक नही सिखाया जा सकता। इस तरह की वर्कशाप में बच्चों के मन से डर निकाला जाता है। वह यहां पर अपनी बात को खुल कर पेश करते है। इससे बच्चे का हुनर निखरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed