फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   summer season, weather forecast in chandigarh

मौसम में बढ़ती जा रही तपिश, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते दो दिन ऐसा रहेगा चंडीगढ़ का मौसम

Sun, 28 Apr 2019 01:29 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 28 Apr 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
summer season, weather forecast in chandigarh
फाइल फोटो
चंडीगढ़ में तपिश बढ़ती जा रही है। रात के तापमान में करीब एक डिग्री की और बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा जबकि रात का तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। हालांकि बढ़ते तापमान से शहरवासियों को 30 अप्रैल को राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 29 अप्रैल को हिमालयन रीजन में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है।
विज्ञापन


इससे 30 अप्रैल से दो मई तक दिन व रात के तापमान में थोड़ी राहत रहेगी। विभाग की ओर से चेतावनी भी जारी की गई है कि 30 अप्रैल और एक मई को 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। एक दो जगहों पर बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। चंडीगढ़ सहित पूरे उत्तर भारत में इस समय तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी हो रही है। पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार दर्ज किया गया। सुबह से तेज धूप निकली हुई थी। बीच-बीच में गर्म हवाएं चलीं। इससे तपिश भी ज्यादा दर्ज की गई।
विज्ञापन


हालांकि शुक्रवार की तरह शनिवार को भी दिन का तापमान स्थिर रहा। कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। रात में तापमान का बढ़ना जरूर लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। वीरवार रात का तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था, जबकि शुक्रवार रात के तापमान में करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। मौसम विभाग के तीन दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। 29 अप्रैल तक दिन व रात के तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद ही राहत की उम्मीद बताई जा रही है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस से जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में जबरदस्त बारिश की संभावना जताई जा रही है। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के साथ आंधी आ सकती है। इससे अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed