{"_id":"5777ea6a4f1c1bd34979b52b","slug":"summer-season-electricity-crisis-power-cut-chandigarh-electricity-nigam-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 साल से नहीं बदले तार, लोग भुगत रहे सजा, पावर कट से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 साल से नहीं बदले तार, लोग भुगत रहे सजा, पावर कट से परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 02 Jul 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड ने लाइनमैन से फोरमैन बनने की राह को आसान कर दिया है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के बिजली विभाग ने 14 सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर और केबल 30 साल से नहीं बदले हैं। इसका खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शहर में लगातार कट लगने से लोगों को परेशानी हो रही है। शहर में बिजली के 2.5 लाख उपभोक्ता हैं। इसमें बिजली का लोड केवल 40 हजार लोगों का नापा जाता है। जबकि 1.90 लाख लोगों से से आने वाला बिजली लोड नहीं नापा जाता है। इसी कारण शहर में पीक ऑवर में लोड बढ़ने से बिजली चली जाती है। पूरे शहर में 14 सब स्टेशनों में 2500 ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। जो अपनी समय सीमा पूरी कर चुके हैं। इसके बाद भी इन्हीं से काम चलाया जा रहा है। ट्रांसफार्मर के अलावा शहर के सब स्टेशन के तार भी 30 साल से नहीं बदले गए हैं। स्मार्ट ग्रिड सिस्टम तैयार करने के लिए 201 करोड़ का बजट बनाया गया था। इसके बाद भी यह पैसा पास नहीं हो सका।
इन इलाकों में हैं दिक्कतें
ट्रांसपोर्ट चौक पर ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद सेक्टर 18, 19, 21, 27, 28, और इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली संबंधित शिकायतें बढ़ गई हैं। 10 दिन बाद भी इसे ठीक नहीं किया गया है। शहर के सेक्टर 8, 9, 17, 27, 34, 43, 44, 45, 49, 52, 56 में भी बिजली कट की समस्या बनी हुई है। यहां पर भी ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। कट दोपहर 2 से 5 बजे तक लग रहे हैं।
इसलिए लग रहे कट
शहर में बिजली विभाग को लोड की सही जानकारी नहीं है। इस कारण इस तरह के हालात बने हुए हैं। शहर के रेजिडेंशियल एरिया में सही तरीके से लोड नापने की बिजली विभाग ने कोई व्यवस्था नहीं की है। पीक ऑवर में लोड बढ़ने से बिजली सप्लाई में फॉल्ट आ जाता है।
विज्ञापन
शहर की बिजली व्यवस्था ठीक की जाएगी। इस पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।
एमपी सिंह, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, चंडीगढ़।