फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Summer holidays have declared in all schools in Punjab from May 24.

पंजाबः स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा, 24 मई से 23 जून तक रहेंगे बंद

Sat, 22 May 2021 04:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 May 2021 04:24 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने अवकाश के दौरान भी शिक्षकों को ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों से जुड़े रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Summer holidays have declared in all schools in Punjab from May 24.
शिक्षामंत्री विजयइंदर सिंगला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी स्कूलों में शनिवार को ग्रीष्म कालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। राज्य के सभी स्कूल 24 मई से 23 जून तक बंद रहेंगे। शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने अवकाश के दौरान भी शिक्षकों को ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों से जुड़े रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सिंगला ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण शैक्षिक संस्थान विद्यार्थियों के लिए पहले ही बंद कर दिए गए थे, अब एक महीने के लिए स्कूल अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों की भी छुट्टियां कर दी गई हैं। सिंगला ने कहा कि इसी तरह विद्यार्थियों की सुरक्षा को जरूरी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के अतिरिक्त शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शिक्षा के मानक को ऊंचा उठाने के लिए सख्त मेहनत की है, जो दाखिलों में विस्तार और नतीजों में सुधार से प्रतीत होता है। 
विज्ञापन



सिंगला ने कहा कि कोविड के कारण पिछले साल से स्कूल बंद होने के बाद शिक्षा विभाग के अध्यापक मोबाइल एप्लीकेशनों और टीवी चैनलों सहित अलग-अलग ऑनलाइन माध्यमों की सहायता से विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस साल भी अध्यापक सिलेबस ऑनलाइन ही मुकम्मल करने के लिए विद्यार्थियों की हर संभव सहायता कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने अध्यापकों से अपील भी की कि वह छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों के साथ जुड़े रहें और विद्यार्थियों और अभिभावाकों को कोरोना वायरस को रोकने के लिए सुरक्षा प्रोटोकोल की पालना करने संबंधी जागरूक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed