फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Summer hits, demand for electricity increases

Chandigarh News: मार्च में गर्मी की दस्तक, प्रदेश में आठ हजार मेगावाट तक पहुंचेगी मांग

Thu, 28 Mar 2024 04:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Summer hits, demand for electricity increases
मार्च में गर्मी की दस्तक, प्रदेश में आठ हजार मेगावाट तक पहुंचेगी मांग
विज्ञापन

-चार दिनों में मौसम में ठंडक होने से घटी 1 हजार मेगावाट बिजली की मांग
-20 मार्च को 7700 मेगावाट तक पहुंच चुकी है बिजली की मांग

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राज्य में गर्मी की दस्तक के साथ ही बिजली निगम अलर्ट मोड पर आ गए हैं। निगमों की ओर से पहले से ही गर्मी के पीक सीजन को लेकर व्यवस्था कर ली गई है। निगम अधिकारियों का दावा है कि गर्मी के सीजन में बिजली की कोई किल्लत नहीं होगी। पीक मांग के अनुसार, हरियाणा के पास 13522 मेगावाट बिजली की व्यवस्था कर ली गई है। पिछले साल सबसे अधिकतम मांग 13 हजार मेगावाट रही थी। इस बार संभावना है कि कुल क्षमता के बराबर बिजली की खपत पहुंच सकती है। मार्च माह के अंत तक बिजली की मांग 8 हजार मेगावाट को पार कर सकती है। अभी जितनी मांग आ रही है, उतनी आपूर्ति की जा रही है और कोई कट भी नहीं लगाए जा रहे हैं। मौजूदा समय में बात करें तो चार दिनों से मौसम में ठंडक होने के चलते बिजली की मांग में अचानक से गिरावट आई है। पहले जहां बिजली की मांग 7100 मेगावाट को पार कर गई थी, वह घटकर अब 6100 मेगावाट तक रह गई है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आने से प्रतिदिन एक हजार मेगावाट बिजली की कम मांग आ रही है। हालांकि, अगले महीने से कुछ दिनों में बिजली की मांग अचानक से बढ़ेगी। क्योंकि उस समय तक गर्मी तेज होगी और एसी कूलर चलने शुरू हो जाएंगे। संभावना है कि अप्रैल माह में ही बिजली की खपत 10 हजार मेगावाट तक जा सकती है।
बता दें कि हरियाणा के पास 13,522 मेगावाट बिजली की क्षमता है, जबकि हरियाणा खुद 2582.4 मेगावाट बिजली का ही उत्पादन करता है और बाकी बिजली खरीदी जाती है। इसमें से भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड से 846.14 मेगावाट बिजली, जबकि प्राइवेट कंपनियों से 7173.22 मेगावाट और 2921.09 मेगावाट बिजली केन्द्रीय प्लांटों से खरीदी जाती है। गौर हो कि अदाणी पावर ने अपने मुंद्रा संयंत्र से पैदा होने वाली 720-720 मेगावाट बिजली हरियाणा की दो डिस्कॉम को आपूर्ति का खरीद समझौता किया था। अब इस समझौते को संशोधित कर आपूर्ति की जाने वाली बिजली 600-600 मेगावाट कर दी है। ऐसे में हरियाणा को 1424 मेगावाट के स्थान पर रोजाना 1200 मेगावाट बिजली मिल रही है। वहीं, आपात स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ से 350 मेगावाट व मध्य प्रदेश से 150 मेगावाट अतिरिक्त बिजली के लिए पहले से ही अनुबंध हो रखे हैं।
विज्ञापन

बाक्स
लगातार बढ़ रही है बिजली की खपत
वर्ष 2021 में गर्मी के पीक सीजन में 12125 मेगावाट प्रतिदिन मांग थी। वर्तमान में पानीपत में 250-250 मेगावाट की तीन इकाइयां, खेदड़ में 600 मेगावाट की एक और यमुनानगर में 300-300 मेगावाट की दो इकाइयां संचालित हैं। इसके अलावा, अडानी पावर से 1400 मेगावाट का करार है। अडानी से 1000 मेगावाट,
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
मार्च माह में बिजली की खपत
तिथि खपत (मेगावाट)
15 7462
16 7633
17 6729
18 7747
19 7744
20 7705
21 7335
22 7276
23 7144
24 6178
25 4825
26 6125
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed