फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   summer going, winter coming, weather is changing, be ready for chilling

मौसम ने बदला मिजाज और बढ़ने लगी है सिहरन, कर लिजिए तैयारी

Mon, 17 Oct 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 17 Oct 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
summer going, winter coming, weather is changing, be ready for chilling
सुहाने मौसम में सुखना लेकर पर पर्यटन - फोटो : amar ujala
मौसम का मिजाज बदलने लगा है और सिहरन भी बढ़ने लगी है। जल्दी ही अच्छी खासी सर्दी पड़ने लगेगी। दिन व रात के तापमान में 15 डिग्री का अंतर आ चुका है। रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। रात्रि का तापमान पिछले 12 दिन में आठ डिग्री से ज्यादा नीचे आ चुका है। चंडीगढ़ के बाहरी इलाकों में शनिवार रात का तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि, अंदर के इलाकों में 17.9 डिग्री।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से दावा किया गया है। जिस तरह से रात के तापमान में गिरावट आ रही है, उस हिसाब से नवंबर के दूसरे हफ्ते तक लोगों को स्वेटर निकालने पड़ सकते हैं। इसके लिए स्थितियां भी अनुकूल बन रही है। दरअसल पूरे उत्तर पश्चिमी भारत में इस समय शुष्क हवाएं चल रही हैं, आसमान साफ होने की वजह से ये हवाएं बिना रुकावट मैदानी इलाकों में आ रही हैं।
विज्ञापन


आगे भी हवाओं का प्रवाह इसी तरह से बने रहने की उम्मीद है। इसकी वजह से इन भागों में नमी कम होगी और सुबह और रात का पारा और गिरेगा। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि सर्दी का पूर्वानुमान इसी हफ्ते जारी हो जाएगा। इसमें विस्तार पूर्वक बताया जाएगा कि इस बार कितनी सर्दी पड़ेगी और कितनी लंबी पड़ेगी। लेकिन, इतना जरूर है कि पिछले साल से ज्यादा सर्दी पड़ने के चांस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले तीन दिन ऐसा रहेगा चंडीगढ़ का मौसम

summer going, winter coming, weather is changing, be ready for chilling
बारिश के बाद खुशगवार मौसम - फोटो : amar ujala
स्काईमेट के मुताबिक कोई मौसमी सिस्टम नहीं बनने के कारण आसमान साफ रहेगा और शुष्क बना रहेगा। दिन में तेज धूप का अनुभव करना पड़ सकता है। लेकिन, न्यूनतम तापमान में कमी के कारण हल्की-हल्की ठंड महसूस होती रहेगी। कुछ ही दिनों में ओस की चमकती बूंदे भी देखने को मिल सकती है।

इस हफ्ते की शुरुआत में हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है। वहीं अगले तीन दिन रात के तापमान में एक से दो डिग्री की और गिरावट आ सकती है, जबकि इस महीने तक  हरियाणा व पंजाब के कई जिलों का न्यूनतम तापमान दस डिग्री के आसपास तक आ सकता है।

अभी कुछ दिन धूप चुभेगी
प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक सुबह और रात में जहां ठंडक महसूस की जा रही है, वहीं दिन में धूप काफी चटख निकल रही है। रविवार को तो धूप चुभने वाली ही थी।

आसमान साफ होने की वजह से ऐसा हो रहा है। एक कारण यह भी है कि एक ऋतु जा रही है तो दूसरी का आगमन हो रहा है। मानसून की विदाई हो रही है और शीत ऋतु का आगमन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed