फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhwinder Warring has links with Calcutta murder accused: Neel Garg

सुखविंदर कलकत्ता हत्याकांड के आरोपी के साथ वड़िंग के संबंध : नील गर्ग

Mon, 06 Oct 2025 08:40 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
Sukhwinder Warring has links with Calcutta murder accused: Neel Garg
-बोले, परिवार के दुख के समय भी पूर्व सीएम चन्नी राजनीतिक लाभ लेने का कर रहे प्रयास
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रवक्ता नील गर्ग ने सुखविंदर सिंह कलकत्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस पार्टी पर राजनीतिक साजिश और गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है। गर्ग ने आरोप लगाया कि मामले में आरोपी के साथ पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग के सीधे संबंध हैं।
गर्ग ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर आरोप लगाया कि वह सच्चाई के साथ खड़े होने की बजाय राजनीतिक लाभ के लिए एक परिवार के दुख का फायदा उठा रहे हैं। बड़े दुख की बात यह है कि एक नौजवान की मौत पर कुछ नेताओं ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए झूठी कहानी बनाने की शर्मनाक कोशिश की है। पिछले दो दिनों से कुछ नेता पंजाब में अफरा-तफरी मचाने, कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने और सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, किसी के दुख से राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। आरोपी को पुलिस ने 24 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आप के आरोप झूठे, सीबीआई से करवाएं जांच : ढिल्लों
कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह ढिल्लों ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी आरोप झूठे हैं। वह ऐसे आरोप लगाकर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सीबीआई या अन्य स्वतंत्र एजेंसी से जांच करवाई जा सकती है। राजनेताओं की लोगों के साथ फोटो आ जाती है। पंजाब कांग्रेस प्रधान वैसे भी हर नेता, कार्यकर्ता व लोगों से मिलते हैं। ने कहा कि इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि आरोपी कांग्रेस से नहीं जुड़ा था। वह सक्रिय नहीं था लेकिन उसका परिवार कांग्रेसी रहा है। साथ ही सुखविंदर कलकत्ता भी पार्टी में सक्रिय रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed