फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sukhpal Singh Khaira will have to celebrate his birthday in jail itself

Punjab: जेल में ही मनेगा खैरा का जन्मदिन, पोते की पहली लोहड़ी भी नहीं मना सकेंगे, 15 जनवरी को केस की सुनवाई

Fri, 12 Jan 2024 07:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Jan 2024 07:52 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को अपना जन्मदिन जेल में ही मनाना पड़ेगा। वहीं पोते की पहली लोहड़ी में भी वह मौजूद नहीं रहेंगे। सुखपाल सिंह खैरा मामले की सुनवाई 15 जनवरी को कपूरथला अदालत में होगी।

विज्ञापन
Sukhpal Singh Khaira will have to celebrate his birthday in jail itself
सुखपाल खैरा। - फोटो : twitter

विस्तार

भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की जमानत याचिका पर कपूरथला अदालत में शुक्रवार को पुलिस ने रिकॉर्ड पेश किया। अगली सुनवाई 15 जनवरी को होगी। वहीं इससे पहले सुखपाल सिंह खैरा ने कपूरथला के थाना सुभानपुर में दर्ज एफआईआर को हाईकोर्ट में चुनौती दी। इसकी जानकारी उनके बेटे एडवोकेट मेहताब खैरा ने दी। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर मामले को रद्द करने की मांग की गई। अगली सुनवाई 15 जनवरी को होगी। 

विज्ञापन


मेहताब सिंह खैरा के अनुसार उनके पिता सुखपाल सिंह खैरा का 13 जनवरी को जन्मदिन है और पोत की पहली लोहड़ी भी है। इन दोनों मौके पर उनके पिता साथ नहीं होंगे। बताते चलें कि सुखपाल सिंह खैरा की दीवाली भी जेल में ही मनी थी। अब जन्मदिन व पोते की पहली लोहड़ी पर भी वह जेल में ही होंगे। 
विज्ञापन


मेहताब खैरा ने बताया कि कपूरथला अदालत में पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बाद रिकॉर्ड पेश किया और दोनों पक्षों की बहस के बाद 15 जनवरी को अदालत का फैसला आएगा। एडवोकेट मेहताब खैरा का कहना है कि थाना सुभानपुर में चार जनवरी को दर्ज एफआईआर पूरी तरह से झूठी और राजनीति से प्रेरित है। हाईकोर्ट से इसे रद्द करने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed