फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhpal Singh Khaira said PGI refused to treat 19 patients

कांग्रेस विधायक खैरा का आरोप: पंजाब सरकार ने नहीं किया भुगतान, PGI ने 19 मरीजों को इलाज से किया मना

Wed, 12 Oct 2022 09:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Oct 2022 09:47 AM IST
सार

कांग्रेस विधायक ने कहा कि पहले पंजाब सरकार पीजीआई को पैसे देती थी और इलाज सुचारु रूप से चल रहा था लेकिन जब से आप ने सत्ता संभाली है, पीजीआई को कई भुगतान रोक दिए गए हैं। इसके कारण पीजीआई ने जीवन बचाने वाला टीका मरीजों को लगाना बंद कर दिया है।

विज्ञापन
Sukhpal Singh Khaira said PGI refused to treat 19 patients
सुखपाल सिंह खैरा। - फोटो : फाइल

विस्तार

अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष और भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने घातक बीमारी के पीड़ित 19 लोगों की जान बचाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। इन मरीजों का इलाज करने से पीजीआई चंडीगढ़ ने इसलिए इन्कार कर दिया है क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार ने बकाया का भुगतान नहीं किया है।

विज्ञापन


सुखपाल खैरा ने कहा कि पंजाब में 19 मरीज जानलेवा इम्युनिटी डिसऑर्डर ‘हाइपोगैमाग्लोबुलिनमिया’ से पीड़ित हैं। ये सभी मरीज समाज के गरीब तबके से ताल्लुक रखते हैं और अपना इलाज नहीं करा सकते हैं। उन्हें हर महीने 26000 रुपये का इंजेक्शन लगवाना पड़ता है जो पीजीआई में लगाया जाता है। 
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक ने कहा कि पहले पंजाब सरकार पीजीआई को पैसे देती थी और इलाज सुचारु रूप से चल रहा था लेकिन जब से आप ने सत्ता संभाली है, पीजीआई को कई भुगतान रोक दिए गए हैं। इसके कारण पीजीआई ने जीवन बचाने वाला यह टीका मरीजों को लगाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैरा ने कहा कि 19 बेसहारा मरीजों के लिए यह जीवन-मरण का मामला है और इसमें कोई विशेष खर्च नहीं होगा। हर महीने टीकों पर लगने वाली कुल रकम सरकार के लिए कुछ भी नहीं है, जिसका भुगतान तुरंत पीजीआई को किया जाना चाहिए। चूंकि मरीज पंजाब के गरीब परिवारों के हैं, इसलिए मासिक इलाज में रुकावट उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। खैरा ने कहा कि इन मरीजों के एक साल के इलाज की कुल लागत आप सरकार के विज्ञापनों के खर्च से कम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed