{"_id":"63463e778c590a176b4c202c","slug":"sukhpal-singh-khaira-said-pgi-refused-to-treat-19-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस विधायक खैरा का आरोप: पंजाब सरकार ने नहीं किया भुगतान, PGI ने 19 मरीजों को इलाज से किया मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस विधायक खैरा का आरोप: पंजाब सरकार ने नहीं किया भुगतान, PGI ने 19 मरीजों को इलाज से किया मना
Wed, 12 Oct 2022 09:47 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 12 Oct 2022 09:47 AM IST
सार
कांग्रेस विधायक ने कहा कि पहले पंजाब सरकार पीजीआई को पैसे देती थी और इलाज सुचारु रूप से चल रहा था लेकिन जब से आप ने सत्ता संभाली है, पीजीआई को कई भुगतान रोक दिए गए हैं। इसके कारण पीजीआई ने जीवन बचाने वाला टीका मरीजों को लगाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
सुखपाल सिंह खैरा।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष और भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने घातक बीमारी के पीड़ित 19 लोगों की जान बचाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। इन मरीजों का इलाज करने से पीजीआई चंडीगढ़ ने इसलिए इन्कार कर दिया है क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार ने बकाया का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन
सुखपाल खैरा ने कहा कि पंजाब में 19 मरीज जानलेवा इम्युनिटी डिसऑर्डर ‘हाइपोगैमाग्लोबुलिनमिया’ से पीड़ित हैं। ये सभी मरीज समाज के गरीब तबके से ताल्लुक रखते हैं और अपना इलाज नहीं करा सकते हैं। उन्हें हर महीने 26000 रुपये का इंजेक्शन लगवाना पड़ता है जो पीजीआई में लगाया जाता है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक ने कहा कि पहले पंजाब सरकार पीजीआई को पैसे देती थी और इलाज सुचारु रूप से चल रहा था लेकिन जब से आप ने सत्ता संभाली है, पीजीआई को कई भुगतान रोक दिए गए हैं। इसके कारण पीजीआई ने जीवन बचाने वाला यह टीका मरीजों को लगाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
खैरा ने कहा कि 19 बेसहारा मरीजों के लिए यह जीवन-मरण का मामला है और इसमें कोई विशेष खर्च नहीं होगा। हर महीने टीकों पर लगने वाली कुल रकम सरकार के लिए कुछ भी नहीं है, जिसका भुगतान तुरंत पीजीआई को किया जाना चाहिए। चूंकि मरीज पंजाब के गरीब परिवारों के हैं, इसलिए मासिक इलाज में रुकावट उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। खैरा ने कहा कि इन मरीजों के एक साल के इलाज की कुल लागत आप सरकार के विज्ञापनों के खर्च से कम होगी।