{"_id":"5d01d760bdec22072f0a1c9e","slug":"sukhpal-khaira-offer-to-navjot-sidhu-to-join-punjab-democratic-alliance-captain-amrinder-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिद्धू को अब इस पार्टी ने दिया खुला ऑफर, कहा- हमारे साथ आ जाएं, कई बड़े फायदे होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिद्धू को अब इस पार्टी ने दिया खुला ऑफर, कहा- हमारे साथ आ जाएं, कई बड़े फायदे होंगे
Thu, 13 Jun 2019 10:29 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू के बीच विवाद का फायदा कोई तीसरा उठाने की कोशिश में हैं, तभी तो एक पार्टी ने सिद्धू को ऑफर दिया है। कैप्टन के फैसलों से नाराज चल रहे कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू हालांकि कांग्रेस न छोड़ने की बात कह रहे हैं, लेकिन बदले सियासी माहौल के बीच उन्हें दूसरी पार्टियों के ऑफर भी आने लगे हैं।
पंजाब एकता पार्टी के प्रमुख सुखपाल सिंह खैरा ने नवजोत सिद्धू को पीडीए में शामिल होने का न्योता दिया है। खैरा ने कहा कि उनका गठबंधन नवजोत सिद्धू को पूरा मान सम्मान देगा। हालांकि खैरा ने यह भी कहा कि इस बाबत फिलहाल उनकी नवजोत सिद्धू के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है, लेकिन अगर सिद्धू मान जाएं तो उनका स्वागत है।
खैरा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह एक रणनीति के तहत सिद्धू के खिलाफ अभियान चला रहे हैं, जो बिल्कुल गलत है।

बता दें कि इससे पहले लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस द्वारा भी सिद्धू को पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस का हिस्सा बनने की पेशकश की गई थी। बैंस ने तो यहां तक कह दिया था कि यदि सिद्धू लोकतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा बनते हैं तो वह उन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव में पंजाब में मुख्यमंत्री के तौर पर पेश करेंगे।
बैंस ने कहा कि जब सिद्धू ने आवाज-ए-पंजाब को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया था, तब भी उन्हें रोकने का पूरा प्रयास किया था। सिद्धू से कहा गया था कि उनकी इन नेताओं से नहीं बनेगी क्योंकि बड़ी पार्टियां ईमानदार लोगों के लिए नहीं हैं। इन पार्टियों में ज्यादातर भ्रष्टाचारी हैं। आज उनकी बात सही साबित हुई है, सिद्धू को सच बोलने का नतीजा भुगतना पड़ रहा है।
इसलिए सिद्धू चाहें तो पीडीए में शामिल होकर पंजाब के लिए ईमानदारी के साथ काम कर सकते हैं। अगर वह ऐसा करते हैं तो हम उन्हें 2022 का मुख्यमंत्री एलान कर लोगों के बीच जाने के लिए तैयार हैं। बैंस के अनुसार, लोकसभा चुनाव के बाद सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की छुट्टी तय थी लेकिन केंद्र में कांग्रेस कमजोर रह गई, इसलिए उनकी गद्दी बच गई।