{"_id":"5bbc342c867a55281c62181b","slug":"sukhpal-khaira-group-expansion-against-aap-in-punjab-loksabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में 'आप' की मुश्किलें बढ़ीं, बागी सुखपाल खैरा करेंगे अपने संगठन का विस्तार...पूरी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में 'आप' की मुश्किलें बढ़ीं, बागी सुखपाल खैरा करेंगे अपने संगठन का विस्तार...पूरी तैयारी
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
सुखपाल खैरा
- फोटो : file photo
बरगाड़ी कांड की वर्षगांठ पर कोटकपूरा से निकाले गए रोष मार्च को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स से आम आदमी पार्टी का बागी सुखपाल खैरा गुट बेहद उत्साहित है। बागी गुट ने अब अपने संगठन का विस्तार करने की तैयारी कर ली है। खैरा गुट ने पहले ही अपनी एडहॉक पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी गठित कर ली थी। जन समर्थन को देखते हुए अब उन्होंने जिलों और हलकों तक अपना संगठन खड़ा करने की योजना बनाई है।
इस कड़ी में बागी गुट जल्द ही हर जिले और विधानसभा हलके में अपने प्रधान नियुक्त करेगा। सभी जगह पहले से ही आप के जिला और हलका प्रधान नियुक्त हैं। इस तरह अब पूरे पंजाब में आप के समानांतर एक और संगठन खड़ा हो जाएगा। खैरा गुट के प्रवक्ता और विधायक कंवर संधू ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही जिला और हलका प्रधान नियुक्त किए जाएंगे।
गौरतलब है कि आप से बगावत का झंडा बुलंद करने के बाद खैरा गुट को मिल रहा समर्थन उतार-चढ़ाव वाला रहा है। जिस बठिंडा कन्वेंशन में बगावत का एलान किया गया था, वहां जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। उसके बाद भी काफी दिनों तक यह सिलसिला जारी रहा। फिर रिस्पॉन्स कम होने लगा था। लेकिन सात अक्तूबर को कोटकपूरा से बरगाड़ी तक रोष मार्च निकालना खैरा का मास्टर स्ट्रोक था।
विज्ञापन
इस संवेदनशील मुद्दे से लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं, रोष मार्च में जन सैलाब उमड़ पड़ा। खैरा गुट की अब कोशिश होगी इस समर्थन को किसी भी हालत में बरकरार रखा जाए।

Trending Videos
सोशल मीडिया पर उमड़ा समर्थन
AAP
कोटकपूरा से बरगाड़ी रोष मार्च के बाद सोशल मीडिया पर भी सुखपाल खैरा गुट के पक्ष में जन समर्थन उमड़ पड़ा है। सोशल मीडिया पर मार्च की सफलता का श्रेय खैरा को दिया जा रहा है। लोग लिख रहे हैं कि खैरा कई दिनों से इसके लिए मेहनत कर रहे थे। उन्होंने गांव-गांव जाकर बैठकें कीं, जिस कारण रोष मार्च में इतनी भीड़ उमड़ी।
'आप' नेतृत्व सदमे में
बरगाड़ी कांड की वर्षगांठ पर अपने फ्लॉप शो के बाद 'आप' नेतृत्व पूरी तरह सदमे में है। एक बार फिर पंजाब इकाई में लीडरशिप क्राइसिस सामने आया है। सुखपाल खैरा गुट ने बेहतरीन ढंग से पंथक मुद्दे को उठाते हुए जन समर्थन जुटाया। वहीं, आम आदमी पार्टी का नेतृत्व इस अहम मुद्दे पर कुछ नहीं कर सका।