फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhna's water level increased, a flood gate opened

Chandigarh News: सुखना का जलस्तर बढ़ा, खोला एक फ्लड गेट

Thu, 27 Jul 2023 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Sukhna's water level increased, a flood gate opened
चंडीगढ़। सुखना लेक में बुधवार को एक बार फिर जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। इंजीनियरिंग विभाग ने सुबह 5 बजे सुखना लेक का एक फ्लड गेट खोल दिया, जिसे दोपहर बाद 3.30 बजे तक एक गेट खुला रखा गया था। प्रशासन के अनुसार पहाड़ों से भी सुखना लेक में पानी आ रहा है। इसके अलावा बारिश के कारण भी यह खतरे के निशान के पास बना हुआ है। मंगलवार को ही लेक में पानी बढ़ने लगा था, लेकिन बुधवार को ये अचानक 1162.50 फीट पहुंच गया। यूटी प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 5 बजे से लेकर दोपहर बाद 3.30 तक सुखना लेक का एक फ्लड गेट खोला गया था। गेट थोड़ा ही खोला गया, इसलिए ज्यादा इलाके प्रभावित नहीं हुए। हालांकि फिर भी पुलिस ने एहतियात के तौर पर सभी रास्तों पर नजर बनाए रखी हुई थी। यूटी प्रशासन की तरफ से फ्लड गेट खोलने से पहले मोहाली और पंचकूला को भी जानकारी दी गई थी। बता दें कि सुखना लेक में 1163 फीट को खतरे का निशान माना जाता है लेकिन पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद सुखना लेक में 1165.40 फीट तक पानी पहुंच गया था। इसके बाद सुखना लेक के दो फ्लड गेट छह फीट तक खोलने पड़े थे। यह चंडीगढ़ के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था। यही कारण है कि शहर के कई रास्तों को भी नुकसान पहुंचा था, जबकि कुछ जगहों पर पानी भी भर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed