फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sukhna lake surround 3km area bird flu effected

सुखना का 3 किमी दायरा बर्ड फ्लू प्रभावित घोषित

Sun, 21 Dec 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला Updated Sun, 21 Dec 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
sukhna lake surround 3km area bird flu effected

प्रशासन ने सुखना लेक के तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र को बर्ड फ्लू एरिया घोषित कर दिया है। इस इलाके में रहने वाले लोगों के लिए एडवायजरी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


गत वीरवार को सुखना पर बतखों को मारने वाली 40 सदस्यीय टीम में शामिल वाइल्ड लाइफ के चार कर्मचारी पंचकूला के सकेतड़ी में रहते हैं। इनमें से एक श्रीपाल (48) को बीमार होने पर पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को श्रीपाल शरीर में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल उनके  ब्लड सैंपल लेकर पीजीआई के वायरोलॉजी लैब में जांच के लिए भेज दिए। अगर वहां जांच में फ्लू का संदेह हुआ तो सैंपल पुष्टि के लिए दिल्ली भेजे जाएंगे। श्रीपाल को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है और उनकी देख रेख के लिए उनके बेटे राजेश को भी फ्लू किट पहना कर वहीं रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अस्पताल के अधिकारी कह रहे हैं कि यह फ्लू का संदिग्ध केस नहीं है। फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में रखकर उसका इलाज किया जा रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके स्वास्थ्य की हर घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। राजेश ने अनुसार उसके पिता 20 साल से वन विभाग में डेलीवेज पर माली का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed