{"_id":"e48eabdbf7face0c1e39271ebdac7fd9","slug":"sukhna-lake-surround-3km-area-bird-flu-effected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखना का 3 किमी दायरा बर्ड फ्लू प्रभावित घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखना का 3 किमी दायरा बर्ड फ्लू प्रभावित घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला
Updated Sun, 21 Dec 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने सुखना लेक के तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र को बर्ड फ्लू एरिया घोषित कर दिया है। इस इलाके में रहने वाले लोगों के लिए एडवायजरी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
गत वीरवार को सुखना पर बतखों को मारने वाली 40 सदस्यीय टीम में शामिल वाइल्ड लाइफ के चार कर्मचारी पंचकूला के सकेतड़ी में रहते हैं। इनमें से एक श्रीपाल (48) को बीमार होने पर पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
शनिवार को श्रीपाल शरीर में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल उनके ब्लड सैंपल लेकर पीजीआई के वायरोलॉजी लैब में जांच के लिए भेज दिए। अगर वहां जांच में फ्लू का संदेह हुआ तो सैंपल पुष्टि के लिए दिल्ली भेजे जाएंगे। श्रीपाल को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है और उनकी देख रेख के लिए उनके बेटे राजेश को भी फ्लू किट पहना कर वहीं रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
हालांकि अस्पताल के अधिकारी कह रहे हैं कि यह फ्लू का संदिग्ध केस नहीं है। फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में रखकर उसका इलाज किया जा रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके स्वास्थ्य की हर घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। राजेश ने अनुसार उसके पिता 20 साल से वन विभाग में डेलीवेज पर माली का काम करते हैं।