फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sukhna lake, forest festival, monsoon, wild life deptt, chandigarh forest festival, chandigarh

सुखना लेक पर 8 जुलाई को पौध मेला, फ्री में मिलेंगे पौधे, जरूर पहुंचें

Sun, 03 Jul 2016 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 03 Jul 2016 10:49 AM IST
विज्ञापन
sukhna lake, forest festival, monsoon, wild life deptt, chandigarh forest festival, chandigarh
पौधारोपण - फोटो : डेमो फोटो
मानसून के साथ चंडीगढ़ में वन महोत्सव मनाया जा रहा है। सुखना लेकर पर पौध मेला लगेगा, जिसमें फ्री पौधे मिलेंगे। मानसून आने के साथ चंडीगढ़ फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ ने वन महोत्सव मनाने का फैसला किया है। इसके तहत अलग-अलग इलाकों में एक हफ्ते पौधारोपण किया जाएगा। इस अभियान में पर्यावरण से जुड़ी शहर की कई संस्थाएं भी जुड़ेंगी। इस साल वन विभाग ने पूरे चंडीगढ़ में दो लाख 20 हजार पौधे लगाने का फैसला किया है। इन सात दिनों के भीतर हजारों पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


वन विभाग के चीफ कंजरवेटर संतोष कुमार ने बताया कि वन महोत्सव की शुरुआत सात जुलाई से सेक्टर-10 स्थित होम साइंस कॉलेज से होगी। इसका शुभारंभ प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी करेंगे। आठ जुलाई को पौध मेला का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत सुखना लेक स्थित लेक क्लब की पार्किंग में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट, नगर निगम का हार्टीकल्चर विंग और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट स्टॉल लगाएगा। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट अपने स्टॉल पर मुफ्त में पौधे देगा, जबकि बाकी स्टॉल पर बहुत ही कम रेट पर पौधे दिए जाएंगे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ का कोई भी निवासी लेक पार्किंग में आकर पौधे ले सकता है। इस दौरान एक्सपर्ट पौधे के महत्व और उसे रोपने के लिए जरूरी बातें भी बताएंगे। इसी दिन सुखना लेक के पीछे नगर वन उद्यान योजना में पौधारोपण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सलाहकार परिमल राय मौजूद रहेंगे। 11 जुलाई को इको-क्लब डे मनाया जाएगा। इस दौरान इको क्लब अपने-अपने स्कूल और कॉलेजों में पौधारोपण करेंगे। इस दौरान गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-37बी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में वन विभाग के चीफ कंजरवेटर संतोष कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। 13 जुलाई को एनजीओ डे मनाया जाएगा। चंडीगढ़ की सभी एनजीओ पाटर्नरशिप इनिशिएटिव प्रोग्राम (पीआईपी) के तहत शहर में पौधारोपण करेंगे। 15 जुलाई को हर्बल डे मनाया जाएगा। इस दौरान सभी स्कूल में मेडिसिनल प्लांट बांटे जाएंगे। सेक्टर-47डी गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में फॉरेस्ट एंड एन्वायरमेंट डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। 18 जुलाई को रेजिडेंट वेलफेयर डे मनाया जाएगा। इसके तहत सभी आरडब्ल्यूए सेक्टरों व कॉलोनी में पौधारोपण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed