फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhna Lake Chandigarh May Close on Weekend, Corona Effect

सुखना लेक चंडीगढ़ को वीकेंड पर बंद करने की तैयारी में है प्रशासन, तय हो सकती लोगों की संख्या

Wed, 29 Jul 2020 02:00 PM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 29 Jul 2020 02:00 PM IST
सार

  • सुखना लेक पर कम नहीं हो रही आने वालों की भीड़
  • सैर करने का समय भी निर्धारित कर सकता है प्रशासन
  • बाकी दिनों में लोगों की संख्या तय कर सकता है प्रशासन

विज्ञापन
Sukhna Lake Chandigarh May Close on Weekend, Corona Effect
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के मामले दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं, बावजूद इसके सुखना लेक पर लोगों की भीड़ कम नहीं हो रही। खासकर वीकेंड पर लेक पर भारी भीड़ जुट रही है, जो चिंता का विषय है। यहां लगातार चालान काटे जा रहे हैं लेकिन लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सतर्क नजर नहीं आ रहे। ऐसे में अब प्रशासन सुखना पर लोगों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाने के पक्ष में नजर आ रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारी अब वीकेंड पर सुखना लेक आम पब्लिक के लिए बंद करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि इसको लेकर आखिरी फैसला बुधवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ होने वाली बैठक में लिया जाएगा। बता दें कि लॉकडाउन के बाद से शहर में साइक्लिंग व सैर करने का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। ऐसे में बहुत से लोग रोजाना सुबह-शाम सुखना लेक पर जाकर सैर करते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा बहुत से लोग सुखना पर सिर्फ बैठने या घूमने के लिए भी पहुंचते हैं। पुलिस प्रशासन की कई टीमें वहां मौजूद लोगों के मास्क नहीं पहनने या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर चालान भी काट रही हैं, बावजूद इसके लोगों की तरफ से नियम तोड़े जा रहे हैं। सुखना पर रोजाना जुटने वाली भीड़ से अब प्रशासन के अधिकारी भी काफी चिंतित हैं, इसलिए अब लेक को वीकेंड पर बंद करने के अलावा सैर करने के लिए समय निर्धारित करने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्रशासन सुखना पर जुटने वाले लोगों की संख्या भी तय कर सकता है। शनिवार और रविवार को ज्यादा भीड़ जुटती है, इसलिए इन दोनों दिन सुखना को बंद किया जा सकता है।

पहले टिकट लगाने पर भी हुआ था विचार

सुखना लेक पर जुटने वाली भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर कई विकल्पों पर विचार किया जा चुका है। इनमें से एक पिछले दिनों काफी चर्चा में रहा था, जब सुखना लेक पर जाने के लिए टिकट लगाने का विचार किया जा रहा था।

हालांकि इसको लेकर लोगों की तरफ से काफी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई, जिसके बाद इस योजना को खारिज कर दिया। प्रशासन के अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि अब सुखना पर जाने के लिए टिकट लगाने की कोई योजना नहीं है।   

सुखना पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार चल रहा है। समय निर्धारित करने, लोगों की संख्या को सीमित करने व वीकेंड पर बंद करने पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि इसको लेकर आखिरी फैसला बुधवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ही करेंगे।
- मनोज परिदा, एडवाइजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed