{"_id":"64dfc22fbdfea32ae10e2cf3","slug":"sukhjinder-singh-randhawa-targeted-aam-aadmi-party-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: रंधावा बोले- गठबंधन का धर्म होता है, AAP वाले हमारे नेताओं व कार्यकर्ताओं को कर रहे तंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: रंधावा बोले- गठबंधन का धर्म होता है, AAP वाले हमारे नेताओं व कार्यकर्ताओं को कर रहे तंग
Sat, 19 Aug 2023 12:44 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:44 AM IST
सार
सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि रोजाना आप नेता कांग्रेस पार्टी की छवि खराब करने में लगे रहते हैं। ऐसे में पहले आप नेताओं को अपनी तरफ देखना होगा। दूसरी तरफ हमारी पार्टी हाईकमान जो तय करेगी, हम उसी हिसाब से चलेंगे।
विज्ञापन
सुखजिंदर सिंह रंधावा।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में कांग्रेस और आप के एक मंच पर आने के बाद भी दोनों दलों के बीच सब कुछ सही नहीं है। इस मामले में अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि किसी भी गठबंधन का एक धर्म होता है। जहां तक आम आदमी पार्टी का सवाल है तो पंजाब में वह हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को तंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
रोजाना कांग्रेस पार्टी की छवि खराब करने में लगे रहते हैं। ऐसे में पहले आप नेताओं को अपनी तरफ देखना होगा। दूसरी तरफ हमारी पार्टी हाईकमान जो तय करेगी, हम उसी हिसाब से चलेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले भी कांग्रेस नेता और आप नेताओं में नोकझोंक वाले बयान आते रहे हैं। कुछ दिन पहले कई कांग्रेस नेता पंजाब में इस गठबंधन का विरोध कर चुके हैं। जब इस बारे में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से सवाल किया तो उनका जवाब था कि मेले में अमरूद को कोई नहीं पूछता है। इसके कुछ समय बाद ही पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा ने ट्वीट कर सीएम को जवाब दिया था।
विज्ञापन
रंधावा ने लिखा था कि भगवंत मान जी गरीबों का फल अमरूद ही है लेकिन आप अब ‘आम’ नहीं रहे। अब आप चीकू और सीता फल खाने वालों में शामिल हो गए हैं लेकिन याद रखें कि पंजाबियों ने सीता फल खाने वालों के साथ क्या किया था? याद रखें कि कभी-कभी अमरूद का एक बीज भी पेट में दर्द पैदा कर देता है।