फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Singh Badal targets BJP and AAP in attack on Ajnala police station

Punjab News: थाने पर हमला और बेअदबी की घटना माफी के योग्य नहीं, सुखबीर ने भाजपा और आप को ठहराया जिम्मेदार

Fri, 24 Feb 2023 10:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Feb 2023 10:51 PM IST
सार

सुखबीर ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल की अगुवाई वाली सरकार में पूरे 15 साल तक राज्य में पूर्ण शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और बड़े पैमाने पर चौतरफा विकास हुआ। कोई भी राज्य शांति और सांप्रदायिक सद्भाव के बिना प्रगति नहीं कर सकता लेकिन उन 15 साल में हुई राज्य की उपलब्धियों को कांग्रेस और आप की लगातार दो सरकारों ने बर्बाद कर दिया है। 

विज्ञापन
Sukhbir Singh Badal targets BJP and AAP in attack on Ajnala police station
सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने अजनाला में अराजक तत्वों द्वारा निजी स्वार्थों के लिए पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को ढाल की तरह इस्तेमाल करने की घटना और पवित्र ग्रंथ को पुलिस थाने में ले जाने की कोशिश की कड़ी निंदा की और कहा कि बेअदबी की इस घटना को माफ नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


शिअद मुख्यालय में शुक्रवार को पार्टी की कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद सुखबीर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और पंजाब की आप सरकार ने सूबे का माहौल खराब किया है। राज्य की शांति व सांप्रदायिक सद्भाव का माहौल खराब करने की निंदा करते हुए कहा कि वे सांप्रदायिक रूप से राज्य का माहौल खराब करने पर तुले हैं। सुखबीर ने कहा कि वास्तव में यह दिल्ली और पंजाब में मौजूद शक्तियों द्वारा सक्रिय रूप से प्रायोजित आतंक का युग है।
विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल की अगुवाई वाली सरकार में पूरे 15 साल तक राज्य में पूर्ण शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और बड़े पैमाने पर चौतरफा विकास हुआ। कोई भी राज्य शांति और सांप्रदायिक सद्भाव के बिना प्रगति नहीं कर सकता लेकिन उन 15 साल में हुई राज्य की उपलब्धियों को कांग्रेस और आप की लगातार दो सरकारों ने बर्बाद कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में पूरी तरह से अराजकता और भय का माहौल बना हुआ है, जिसमें हत्याएं व गैंगवार रोजमर्रा की बात हो गई है। अजनाला में गुरुवार को थाने पर हुए हमले को लेकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न होने के बारे में कहा कि यह बेहद निंदनीय, अविश्वासनीय और माफी के काबिल नहीं है।


हमें इतिहास से दिशा लेनी चाहिए: ज्ञानी हरप्रीत
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अजनाला की घटना को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि हमें अपने इतिहास से दिशा लेनी चाहिए। अगर कोई जुल्म के खिलाफ, मानवीय हकों को कुचलने के खिलाफ या सिखों के हक में संघर्ष करता है तो उसका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में डटकर साथ देना चाहिए। इस काम में गुरु के आगे अरदास करके आशीष भी लेना जरूरी है। जहां संघर्ष करते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सत्कार में कमी आने की आशंका हो, वहां जरूर विचार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed