फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Singh Badal target on Punjab government

सुखबीर बादल बोले- अगली बार चुनाव नहीं लड़ेंगे कैप्टन, पंजाब में माफिया राज हावी

Wed, 04 Dec 2019 08:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर/सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर/सुल्तानपुर लोधी (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Dec 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
Sukhbir Singh Badal target on Punjab government
सुखबीर सिंह बादल।

फिरोजपुर के सांसद सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष बीतने के बाद एक बार भी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जनता के बीच पहुंच कर उनकी समस्याएं नहीं सुनीं। इससे स्पष्ट हो रहा है कि कैप्टन अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। वहीं पंजाब में माफिया राज हावी है और जेलों में बंद गैंगस्टरों को जेल मंत्री की शह पर सभी सुविधाएं दी जा रही है। 

विज्ञापन


सांसद बादल बुधवार को हलका बल्लूआना में फाजिल्का रोड मालवा पैलेस में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। लोकसभा चुनाव में सुखबीर बादल को 9 विधानसभा सीटों में से हलका बल्लूआना से सर्वाधिक वोट मिले थे। जिस पर वे विशेष तौर पर बल्लूआना के मतदाताओं का धन्यवाद करने आए हैं। बादल ने बुधवार को गांव आजमवाला, चूहड़ीवाला धन्ना, धरांगवाला, भंगाला, बल्लूआना तथा सरदारपुरा का धन्यवादी दौरा किया।
विज्ञापन


हलका बल्लूआना के पूर्व विधायक प्रकाश सिंह भट्टी के नेतृत्व में मालवा पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में बादल ने कहा कि यहां के वोटरों ने  चुनाव में जो अहसान उन पर किया है, पंजाब में हमारी सरकार आते ही सबसे पहले हल्का बल्लूआना का विकास प्राथमिकता से किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कैप्टन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कैप्टन ने पिछले तीन वर्षों से राज्य की जनता की समस्याएं नहीं सुनीं। वह मुख्यमंत्री कहलाने के योग्य ही नहीं है। सांसद बादल ने आरोप लगाया कि पंजाब के मंत्री नशा और रेत माफिया को संरक्षण देकर पंजाब को दोनों हाथों से लूट रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप ही पंजाब की जीएसटी आमद 35 प्रतिशत घटी है, जबकि हरियाणा की जीएसटी गत वर्ष की अपेक्षा बढ़ी है। 

गैंगस्टरों की बढ़ती वारदात पर चिंता जताते हुए सांसद ने कहा कि जेलों में बैठे-बैठे ही वारदात कर रहे हैं। क्योंकि जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का उन्हें संरक्षण प्राप्त हैं। बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा माफ न करने पर बादल ने कहा कि इस संबंध में शीघ्र ही शिअद का शिष्टमंडल गृह मंत्री अमित शाह से मिलेगा। 

कार्यक्रम में प्रकाश सिंह भट्टी ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल का फिरोजपुर का सांसद बनना बल्लूआना व अबोहर हलके के लिए वरदान साबित होगा, क्योंकि राज्य में शिअद की सरकार आने पर सुखबीर बादल द्वारा इन हलकों में चहुंमुखी विकास कराए जाएंगे। 

सुल्तानपुर लोधीः राजोआना की सजा माफी पर गृह मंत्री से मिलेंगे लौगोवाल
एसजीपीसी के लगातार तीसरी बार प्रधान बनने के बाद पहली बार सुल्तानपुर लोधी पहुंचे भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा कि बलंवत सिंह राजोआना की सजा माफी के मामले को लेकर जल्द ही वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। वह बुधवार को गुरुद्वारा श्री हट साहिब में सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंदों के लिए स्थापित लेबोरेटरी का उद्घाटन करने आए थे। 

इस दौरान भाई लौंगोवाल ने कहा कि एसजीपीसी सिख मसलों की पैरवी के लिए हमेशा वचनबद्ध है और रहेगी। राजोआना मामले में केंद्र सरकार के एकदम बदले फैसले को लेकर ही गृह मंत्री से मिलेंगे। इस मामले समेत समस्त सिख मसलों पर एसजीपीसी दृढ़ता से पहरा देती रहेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि श्री करतारपुर साहिब के कॉरिडोर पर सियासत नहीं होनी चाहिए। पाकिस्तान और भारत के राजनेताओं को ऐसी किसी बयानबाजी के दौरान इस बात का ख्याल रखना चाहिए, जिससे कॉरिडोर पर किसी किस्म का असर न पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed