{"_id":"5810cc6c4f1c1b994fbc319c","slug":"sukhbir-singh-badal-on-navjot-singh-sidhu-says-he-is-a-human-bomb","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू पर सुखबीर का बड़ा हमला, बोले- सिद्धू मानव बम की तरह जो कांग्रेस में जाकर फटेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू पर सुखबीर का बड़ा हमला, बोले- सिद्धू मानव बम की तरह जो कांग्रेस में जाकर फटेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 26 Oct 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बोले सुखबीर बादल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के उपमुख्यमंत्री व अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने नवजोत सिंह सिद्धू पर बड़ा हमला किया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि सिद्धू मानव बम की तरह हैं जो कांग्रेस में जाकर फटेंगे। इस दौरान उन्होने सिद्धू पर जमकर हमले किए।
सुखबीर बादल ने कहा कि सिद्धू को जो गले लगाएगा वही उनका शिकार हो जाएगा। उन्होंने भाजपा के साथ भी यही किया। सिद्धू का पंजाब में कोई आधार नहीं है। अपनी अहमियत बढ़ाने के लिए वह पैंतरेबाजी कर रहे हैं। हालात यह है कि भाजपा छोड़ने के बाद उन्हें कोई राजनीतिक ठिकाना नहीं मिल रहा है।

सिद्धू और सुखबीर के बीच छत्तीस का आंकड़ा
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : File Photo
बता दें कि सुखबीर बादल और नवजोत सिंह सिद्धू को काफी समय से छत्तीस का आंकड़ा रहा है। दोनों एक-दूसरे पर हमले करते रहे हैं। सिर्फ सिद्धू ही नहीं उनकी पत्नी डा. नवजोत कौर सिद्धू भाजपा में रहते हुए भी सुखबीर बादल पर अपने खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाते रहे हैं।
इसके जवाब में सुखबीर भी सिद्धू को निशाने पर लेते रहे हैं। सुखबीर का कहना है कि सिद्धू दंपती के राजनीतिक कैरियर में अकाली दल का अहम योगदान रहा है। दोनों अकाली दल के सहयोग से ही चुनाव जीतते रहे हैं और इसके बाद मौका परस्ती दिखाते हुए हम पर ही आरोप लगाने लगे।

'सिद्धू का पंजाब में कोई राजनीतिक वजूद नहीं'
चंडीगढ़ में नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला
सुखबीर के अनुसार, सिद्धू का पंजाब में कोई राजनीतिक वजूद नहीं है। जनता लटके-झटके और जुमलेबाजी के फेर में नहीं फंसती है। वह काम देखती है और इसमें सिद्धू सिफर रहे हैं। सुखबीर कहते रहे हैं कि सिद्धू ने अमृतसर से तीन बार लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद भी वहां के लिए कुछ नहीं किया।
सुखबीर ने कहा कि सिद्धू कभी कहते हैं कि नई पार्टी बनाएंगे तो कभी कहते हैं कोई पार्टी नहीं बनाएंगे। कभी एलान कहते हैं कि उनका मोर्चा विधानसभा चुनाव नहीं लड़़ेगा जो फिर दूसरे दलों से तालमेल की बात भी करते हैं। लगता है उनको खुद भी नहीं पता है कि वे आगे क्या करने वाले हैं।