{"_id":"587b65b74f1c1b332defe110","slug":"sukhbir-singh-badal-challenge-captain-amarinder-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन को डिप्टी सीएम की चुनौती, बोले- सिर्फ लंबी से चुनाव लड़कर दिखाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन को डिप्टी सीएम की चुनौती, बोले- सिर्फ लंबी से चुनाव लड़कर दिखाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
Updated Mon, 16 Jan 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
'सिर्फ लंबी से ही चुनाव लड़कर दिखाएं कैप्टन'
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायकोट में अकाली भाजपा के उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के हक में चुनावी रैली करने पहुंचे डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह सिर्फ लंबी विधानसभा हलके से ही चुनाव लड़ कर दिखाएं। वहां के लोग उनकी जमानत तक जब्त करवा देंगे। पंजाब का मुख्यमंत्री बनने का सपना लेकर चल रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह हार के डर से लंबी और पटियाला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं।
कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस ज्वाइन करने पर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शुक्र है, कोई बात नहीं। अब सिद्धू चाहे अमेरिका के राष्ट्रपति के जरिए किसी पार्टी में शामिल हो जाए उनका राजनीतिक करियर खत्म हो चुका है। सिद्धू पर चुटकी लेते हुए सुखबीर बादल ने उन्हें चला हुआ कारतूस करार दे दिया। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस की जीत नही बल्कि हार में सिद्धू का अहम योगदान होगा।

'सिद्धू का राजनीति भविष्य हो चुका खत्म'
हलवारा (लुधियाना) में डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सुखबीर ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पंजाब की अमनशांति और धार्मिक सौहार्द के लिए सबसे बड़ा खतरा करार दिया है। उन्होने कहा कि बीते दिनों अखंड कीतर्नी जत्थे के मुख्य आरपी सिंह सहित अन्य गर्मदलियों के साथ केजरीवाल मीटिंग कर रहे हैं।
उन्होंने आशंका जताई कि केजरीवाल चुनाव से पहले पंजाब की शांति को भंग करने के लिए कोई खतरनाक खेल खेेल सकते हैं। इस दौरान सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव लड़वाने के लिए अच्छे उम्मीदवार नहीं मिल रहे। कांग्रेस की तरफ से जगरांव से उम्मीदवार बनाए गए गेजा राम को पंजाब के लोग गूगल से ढूंढ कर थक चुके है, लेकिन गूगल पर भी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
अकाली दल लुधियाना के जिला प्रधान मदन लाल बग्गा के पार्टी से इस्तीफा देकर लुधियाना उत्तरी से आजाद चुनाव लड़ने के फैसले पर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि राजनीति में दलबदलुओं का हाल टोबे के डड्डू जैसा होता है। उन्होंने कहा कि बग्गा का राजनीतिक भविष्य भी उनके इस फैसले ने खत्म कर दिया है। आने वाले एक साल के अंदर-अंदर पंजाब और लुधियाना के लोग बग्गा का नाम भी भूल जाएंगे। एक सवाल के जवाब में सुखबीर बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के जीत के दावे खोखले है। उनकी लड़ाई सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस के साथ है।