फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sukhbir singh badal attacks on aam aadmi party

सुखबीर बादल ने 'आप' पर लगाया बड़ा इल्ज़ाम, पार्टी को बताया पैसों की भूखी

Wed, 17 Aug 2016 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
अमर उजाला ब्यूरो, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर) Updated Wed, 17 Aug 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
Sukhbir singh badal attacks on aam aadmi party
सु्खबीर सिंह बादल - फोटो : Amar ujala
पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब तो आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने भी सियासी कांफ्रेंस के दौरान कह दिया है कि यदि शिअद चाहे तो उनके 117 उम्मीदवारों की टिकटें एक करोड़ प्रति उम्मीदवार के हिसाब से खरीद सकता है। इस बात से पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि आम आदमी पार्टी को केवल पैसे की भूख है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने बुधवार को गिद्दड़बाहा हलके में संगत दर्शन समागम के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2002-07 के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री होते हुए पंजाब के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया तो अब क्या करेंगे।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर निशाना लगाते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने परिवार का नहीं हो सका, वह क्षेत्र के लोगों का क्या ख्याल रखेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अकेले ऐसे सियासत दान हैं, जिन्होंने सरपंच से मुख्यमंत्री पद तक का सियासी सफर तय किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से दिया प्रशिक्षण ‘हावर्ड यूनीवर्सिटी’ से भी बेहतर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखबीर बादल का कहना है कि मौजूदा समय में पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के पक्ष में जबरदस्त लहर चल रही है। यदि आज और अभी चुनाव हो जाए तो मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों की करारी हार होगी। नव युवा शक्ति की बदौलत लगातार तीसरी बार पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार सेवा करेगी।


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल की ओर से जिस क्षेत्र सेे जिस उम्मीदवार ने चुनाव लड़ना है। इस बारे में संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को उस उम्मीदवार का नाम पता है, औपचारिक तौर पर यह घोषणा जल्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed