फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sukhbir said captain always stay away from people

‘सांसद चुने जाने के बाद भी कैप्टन ने बनाई लोगों से दूरी’

Wed, 15 Jul 2015 02:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Wed, 15 Jul 2015 02:55 PM IST
विज्ञापन
sukhbir said captain always stay away from people

उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने अमृतसर को हेरिटेज सिटी का दर्जा देने के लिए आयोजित आकली भाजपा गठजोड़ की सांझी रैली में मांग की है कि केंद्र सरकार अमृतसर से विभिन्न देशों को हवाई उड़ानें शुरू करे।

विज्ञापन


इससे विदेशों में बसे पंजाबियों को खासा लाभ होगा और वे अपनी मातृ भूमि के साथ सीधे व आसान ढंग से जुड़ सकेंगे। उप मुख्यमंत्री ने आदमपुर हवाई अड्डे से घरेलू उड़ानें शुरू करने का मुद्दा भी जेटली के समक्ष रखा।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री से कहा कि वे आईसीपी अटारी से निर्यात की जाने वाली वस्तुओं की सूची करांची से आयात की जाने वाली वस्तुओं की सूची के बराबर रखें तो राज्य में असीम विकास का युग शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि राज्य के विकास प्रोजेक्टों में किसी भी तरह की कोई भी अड़चन नहीं आने दी जाएगी और केंद्र सरकार प्रदेश की हर संभव सहायता करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर बरसते हुए सुखबीर ने कहा कि पटियाला शाही घराने के इस नेता को प्रदेश की जनता से कोई लेना देना नहीं है।उन्होंने अमृतसर से सांसद चुने जाने के बाद भी अपनी दूरी बनाई हुई है।

सुखबीर ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह की विधायक और सांसद के रूप में असफल कारगुजारी यह स्पष्ट करती है कि वे लोगों से मिलना नहीं चाहते।

सूचना एवं लोक संपर्क और राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने अपने भाषण में राज्य को आईआईएम और अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट देने पर जेटली का धन्यवाद किया।


भारतीय जनता पार्टी के पंजाब इकाई के प्रधान कमल शर्मा ने कहा कि राज्य के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों को ही मिलकर काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के सिर्फ एक साल के शासन दौरान हुए बड़े विकास ने विरोधी पक्ष को सुन्न कर दिया है और वह दिन दूर नहीं जब पंजाब देश का नेतृत्व करने वाला राज्य बन जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed