{"_id":"06e8d702bd99f95b2a376f04e12953a7","slug":"sukhbir-badal-stated-congress-main-competitor-in-assembly-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी CM बोले, चुनाव में हमारा मुकाबला कांग्रेस से होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी CM बोले, चुनाव में हमारा मुकाबला कांग्रेस से होगा
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 20 Jan 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल का कहना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी का मुकाबला कांग्रेस से है। आम आदमी पार्टी मुकाबले में ही नहीं है। मालवा की कुछ सीटों पर जरूर तिकोना मुकाबला हो सकता है। सुखबीर जालंधर रेलवे स्टेशन पर तीर्थ यात्रा के लिए ट्रेन को हरी झंडी देने पहुंचे थे।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी का दिल्ली में बुरा हाल है। वह पंजाब में लोगों का क्या भला करेगी। आम आदमी पार्टी ने 532 करोड़ रुपये विज्ञापन पर ही खर्च कर दिए। यह कैसी आम लोगों की पार्टी है।
विज्ञापन
दिल्ली में जनलोकपाल पास किया लेकिन वह सीएम के कंट्रोल में है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 67 विधायकों की न केवल पगार बढ़ाई गई बल्कि किसी को मुख्य संसदीय सचिव तो किसी को मंत्री का दर्जा देकर लोगों पर अनावश्यक बोझ डाला गया।
विज्ञापन
सुखबीर बादल ने कहा कि आप की हालत दिल्ली में पतली हो चुकी है। वहां के लोग भी पछता रहे हैं। आप की हालत यह है कि वह खडूर साहिब उपचुनाव से भाग निकली है।
पनामा नाव त्रासदी पर सुखबीर ने समाचार पत्रों से अपील की कि वे फर्जी एजेंटों के विज्ञापनों से परहेज करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अधिकृत एजेंटों की सूची बनाकर सार्वजनिक की जाएगी। फर्जी एजेंटों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।