फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Badal says, Rajasthan Using Water Of Punjab Give The Royalty

सुखबीर बादल बोले- पंजाब का पानी इस्तेमाल कर रहा राजस्थान तो रॉयल्टी भी देनी चाहिए

Wed, 10 Jul 2019 01:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Jul 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
Sukhbir Badal says, Rajasthan Using Water Of Punjab Give The Royalty
सुखबीर बादल (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने संसद में चंडीगढ़ को पंजाब की राजधानी बनाने का मुद्दा उठाया। साथ ही कहा कि चंडीगढ़ का सारा राजस्व पंजाब को दिया जाए। उन्होंने राज्य के जल संसाधनों के उपयोग के लिए रॉयल्टी दिए जाने का मुद्दा भी उठाया। केंद्रीय बजट पर बोलते हुए सुखबीर ने कहा कि चंडीगढ़ को पंजाब की राजधानी बनाने का मुद्दा अब तक अधूरा पड़ा है। 

विज्ञापन


राज्य की राजधानी द्वारा एकत्र किए जाने वाले राजस्व की राशि बहुत बड़ी होती है। मुंबई, महाराष्ट्र के लिए इतना राजस्व जुटा रही है कि इसकी गैर मौजूदगी में वह गंभीर आर्थिक संकट का शिकार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान को पंजाब का पानी इस्तेमाल करने के लिए रॉयल्टी देनी चाहिए। आजादी के बाद से अब तक पंजाब देश का पेट भरता आ रहा है। जिससे राज्य में पानी का संकट पैदा हो गया है। 

विज्ञापन

हालत यह है कि पंजाब के कई ब्लॉकों में राजस्थान से भी ज्यादा पानी निकाला जा रहा है। 80 फीसदी ब्लॉकों में आवश्यकता से ज्यादा पानी निकाला गया है। जबकि, राजस्थान में 71 फीसदी पानी के ब्लॉकों से अतिरिक्त पानी निकाला गया है। पिछले दस सालों में छह कमजोर मानसून के बावजूद पंजाब ने गेहूं, धान का उत्पादन बढ़ाया है। पर सूबे को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। 

अब मौका है कि देश पंजाब की सहायता करे। पंजाब को अपने नहरी सिस्टम को आधुनिक बनाने, भूमिगत जल का कायाकल्प करने गेहूं-धान के फसली चक्र से निकालने और दूसरी फसलों का एमएसपी यकीनी बनाने को फंड जारी किए जाए। 

सुखबीर ने कहा कि सीमा पर नो मेन्स लैंड की 17 हजार एकड़ जमीन एक्वायर करके किसानो को बीस हजार रुपये प्रति एकड़ सालाना मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने पंजाब को टैक्स हॉलीडे देने का मुद्दा भी उठाया। साथ ही कहा कि दो दशक से पंजाब इंडस्ट्री के पड़ोसी राज्यों में पलायन का संताप झेल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed