फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Badal Said, Navjot Sidhu doesn't have any role in to build Kartarpur Corridor

नवजोत सिद्धू कौन हैं, करतार कॉरिडोर खुलवाने में उनकी कोई भूमिका नहीं हैः सुखबीर बादल

Thu, 22 Nov 2018 03:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 22 Nov 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
Sukhbir Badal Said, Navjot Sidhu doesn't have any role in to build Kartarpur Corridor
सुखबीर बादल
सिख श्रद्धालुओं के लिए करतार कॉरिडोर खुलने के मामले में सुखबीर बादल ने नवजोत सिद्धू की भूमिका पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि नवजोत सिद्धू कौन हैं? करतारपुर कॉरिडोर खुलवाने में उनकी कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन

 


 

सिख श्रद्धालुओं के हक में बड़ा फैसला

केंद्र की मोदी सरकार ने सिखों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सिख श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर कॉरिडोर को खोला जाएगा। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कैबिनेट ने ऐतिहासिक फैसले लेते हुए करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण और विकास की मंजूरी दे दी है। यह कॉरिडोर गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक से अंतरराष्ट्रीय सीमा तक बनाई जाएगी। करतारपुर परियोजना आधुनिक सुविधाओं और केंद्र सरकार की फंडिंग के साथ लागू की जाएगी।
 

 

कैबिनेट की बैठक के बाद हुई प्रेस कॉन्फेंस में राजनाथ सिंह ने कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अनुरोध है कि श्री गुरू नानक देव जी की 550वीं जयंती को उचित तरीके से मनाएं। यूनेस्को से अनुरोध किया जाएगा कि विश्व भाषाओं में श्री गुरु नानक देवजी के लेखन को प्रकाशित करें।गृह मंत्री ने आगे कहा कि ऐतिहासिक शहर सुल्तानपुर लोढ़ा को हेरिटेज टाउन के रूप में विकसित किया जाएगा। 

सिंह ने कहा,"भारत सरकार की ओर से स्मारक सिक्के और डाक टिकट भी जारी किए जाएंगे। गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती के दिन होने वाली गतिविधियों के कार्यान्वयन की मेरी अध्यक्षता वाली एक उच्चस्तरीय समिति नियमित रूप से समीक्षा और देखरेख करेगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed