फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Badal said - CM is inaugurating by getting old buildings painted

पुरानी इमारतों पर रंग करवाकर सीएम कर रहे उद्घाटन : सुखबीर बादल

Fri, 09 Jun 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Sukhbir Badal said - CM is inaugurating by getting old buildings painted
मोहाली। सोहाना स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदां में पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का श्रद्धांजलि समारोह रखा गया। इस मौके पर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इसके उपरांत रागी जत्थों ने गुरबानी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस मौके पर शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने विशेष तौर पर समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि सरदार बादल सभी धर्मों का सम्मान करते थे और किसी भी धार्मिक आयोजन में स्वयं शामिल होते थे और धूमधाम से मनाते थे। पंजाब का कोई गांव ऐसा नहीं है जहां सरदार बादल खुद नहीं गए हों। उन्होंने मोहाली के विकास के लिए सबसे ज्यादा पैसा लगाया। पूरे पंजाब में सड़कों का ढांचा सरदार बादल की देन है। मानसा, बठिंडा ऊंचे टीलों वाला इलाका है जहां फसल तक नजर नहीं आती थी। बादल के नेतृत्व में इन इलाकों में फसलें होने लगीं। अकाली दल की सरकार ने गरीबों को हर सुविधा मुहैया कराई।
विज्ञापन



उन्होंने पंजाब की नई सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नए मुख्यमंत्री पुरानी इमारत को नया बनाने के लिए उसकी रंगाई-पुताई शुरू कर देते हैं। इनका उद्घाटन भी मुख्यमंत्री खुद करते हैं। इससे पूर्व हलका मोहाली के प्रधान सेवादार परविंदर सिंह सोहाना ने यहां आने पर सरदार सुखबीर सिंह बादल का धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, एनके शर्मा, रंजीत सिंह गिल, बीबी परमजीत कौर लांडरां ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed