{"_id":"5c50595fbdec22739836491d","slug":"sukhbir-badal-reached-in-zira-for-workers-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः सुखबीर बादल का डोप टेस्ट कराने को जीरा ने लगवाया कैंप, काले कपड़े पहने बैठे रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः सुखबीर बादल का डोप टेस्ट कराने को जीरा ने लगवाया कैंप, काले कपड़े पहने बैठे रहे
Wed, 30 Jan 2019 09:24 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लांवाला (फिरोजपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लांवाला (फिरोजपुर)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 30 Jan 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
कुलबीर सिंह जीरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल के जीरा आगमन पर विरोध-प्रदर्शन का जो दावा कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा की ओर से किया गया था, वह मंगलवार को खानापूर्ति तक ही सीमित रहा। यही नहीं सुखबीर को डोप टेस्ट करवाने की चुनौती देने के लिए जो कैंप लगाया था, वहां जीरा काले कपड़े पहनकर काफी देर तक अकेले ही बैठे रहे।
विज्ञापन
वहीं सुखबीर बादल ने निर्धारित समय पर समागम स्थल (ठठा वाला) पर पहुंचकर वर्करों से वार्ता की। गौरतलब है कि सुरक्षा कारणों से डोप टेस्ट का टेंट लगाने की अनुमति बादल के समागम स्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर मिली थी। शिअद के उक्त समागम से दो दिन पहले फिरोजपुर में प्रेसवार्ता कर कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने दावा किया था कि वह जीरा में सुखबीर बादल को घुसने नहीं देंगे। यदि बादल जीरा आते हैं तो बादल को पहले उनसे मिलना होगा।
विज्ञापन
यदि बादल उनसे नहीं मिलते हैं तो वह बादल को काले झंडे दिखाएंगे। जीरा ने यह बातें प्रेसवार्ता के दौरान सुखबीर बादल के उस बयान के बाद कही थी जिसमें बादल की ओर से बठिंडा में विधायक जीरा को अमली और तस्कर कहा गया था। इसी के जवाब में जीरा ने प्रेस कांफ्रेंस में यह दावा किया था कि वह सेहत विभाग को पत्र लिखकर सुखबीर बादल का डोप टेस्ट करवाने के लिए समागम स्थल के बाहर कैंप लगवाएंगे।
विज्ञापन
जीरा की मांग पर सेहत विभाग की ओर से डोप टेस्ट कैंप के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया था। मंगलवार को विधायक जीरा अकेले काले कपड़े पहनकर विरोध-स्वरूप डोप टेस्ट कैंप में बैठे रहे। हालांकि उनके वहां बैठने की सूचना के कुछ समय बाद उनके समर्थक भी वहां धीरे-धीरे एकत्र होने लगे। विधायक जीरा ने कहा कि वह यहां पर पर सुखबीर बादल का डोप टेस्ट के लिए आने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब तक वह आए नहीं हैं। बादल यदि डोप टेस्ट करवाते हैं तो यह साफ हो जाएगा कि अमली कौन है।