{"_id":"590b79754f1c1b225f8b459c","slug":"sukhbir-badal-demands-1-crore-for-parmjit-singh-s-family","type":"story","status":"publish","title_hn":" पाक की बर्बरता में शहीद परमजीत के लिए मांगा 1 करोड़, पाक के लिए ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक की बर्बरता में शहीद परमजीत के लिए मांगा 1 करोड़, पाक के लिए ये कहा
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
Updated Fri, 05 May 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
सुखबीर बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में पाक फौज की ओर से किए गए कायराना हमले में शहीद हुए नायब सूबेदार परमजीत सिंह लिए सुखबीर बादल ने 1 करोड़ रुपए देने की मांग की है। वीरवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट की। साथ ही परिजनों को सहयोग का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि शहीद परमजीत सिंह की कुर्बानी को कभी नहीं भुलाया जाएगा। अकाली दल शहीद के परिवार के साथ है। सुखबीर बादल ने पंजाब की कांग्रेस सरकार से मांग की है कि शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता दी जाए। इसके साथ ही शहीद के बच्चों की उच्च शिक्षा का जिम्मा सरकार उठाए। पढ़ाई के बाद बच्चों को सरकारी
नौकरी मुहैया कराई जाए
सुखबीर बादल ने कहा कि वे परिवार को और सहायता देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात करें करेंगे, ताकि परिवार को उच्च सहायता मिल सके। उन्होंने कहा के पाकिस्तान की इस कायराना हरकत की जितनी भी निंदा की जाय कम है। भारत को अब उस स्थिति में आना होगा कि कोई भी देश की ओर आंख उठाकर न देख सके।